फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Election 2022 cm yogi replies on 80 20 politics in exclusive interview

UP Election: सीएम योगी ने यूपी चुनाव को बताया '80बनाम 20 फीसदी', कहा- कुछ लोग होते हैं, जिन्हें विकास समझ नहीं आता

Mon, 24 Jan 2022 09:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Jan 2022 09:46 AM IST
सार

सीएम से पूछा गया, आप 80-20 पर चुनाव की बात करते हैं। सबका साथ-सबका विकास में ये 20 फीसदी क्यों नहीं आ पाते हैं? तो जानिए योगी आदित्यनाथ ने इसका क्या जवाब दिया...

विज्ञापन
UP Election 2022 cm yogi replies on 80 20 politics in exclusive interview
काशी विश्वनाथ धाम में प्रेस वार्ता करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद बज चुका है और 10 फरवरी से प्रदेश में मतदान भी शुरू हो जाएगा। इससे पहले तमाम राजनीतिक दल विभिन्न माध्यमों से जनता तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम पार्टियों के नेता कोविड के इस दौर में जब रैलियों पर बैन लगा है लोगों तक अलग-अलग माध्यमों से अपनी बात पहुंचा रहे हैं। इस बीच अमर उजाला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने जनता से जुड़े तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि यह चुनाव 80-20 का होगा। इसी सवाल को जब अमर उजाला ने मुख्यमंत्री के सामने उठाया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से इसका जवाब दिया। सीएम से पूछा गया, आप 80-20 पर चुनाव की बात करते हैं। सबका साथ-सबका विकास में ये 20 फीसदी क्यों नहीं आ पाते हैं?
विज्ञापन


इस सवाल के जवाब में सीएम ने कहा, हमारे संकल्प में सबका साथ और सबका विकास एक मूल मंत्र है। देश के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का लक्ष्य है। लेकिन, कुछ लोग होते हैं जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता। गरीबों का कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास अच्छा नहीं लगता। शांति व सौहार्द अच्छा नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम आगे बोले कि, गरीबों व असहायों के हक पर डकैती डालना अपना अधिकार समझते हैं। कमजोरों का शोषण करना, व्यापारियों का उत्पीड़न करना, सरकारी संपत्तियों पर कब्जे करना, अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed