UP Election 1st Phase: पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग
उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल 60.2% मतदान हुआ। अंंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं। 2017 में इन सीटों पर कुल 63.1% वोटिंग हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रात आठ बजे तक 60.1% मतदान हुआ। चुनाव आयोग थोड़ी देर में अंतिम आंकड़े जारी करेगा। सबसे ज्यादा शामली जिले की कैराना सीट पर हुआ है। यहां 75.12% लोगों ने वोट डाला।
2017 में सरधना सीट पर हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग
2017 में इन 58 सीटों पर कुल 63.1% वोटिंग हुई थी। उस वक्त सबसे ज्यादा मेरठ जिले की सरधना सीट पर 71.5% मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के संगीत सोम जीते थे। सबसे कम 48.2% वोटिंग गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर हुई थी। यहां से भाजपा के पंकज सिंह जीते थे।
11 जिलों में कहां कितना मतदान
जिन 11 जिलों में वोटिंग हुई है, वहां शामली जिले में 69.42% मतदान हुआ। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 52.43% मतदान हुआ है। सीटों की बात करें तो सबसे ज्यादा कैराना सीट पर 75.12% मतदान हुआ।
2017 में किस जिले में कितना मतदान
2017 में शामली जिले में सबसे ज्यादा 67.48% मतदान हुआ था। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 55.53% मतदान हुआ था। गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले में भी 60% से कम मतदान हुआ था। बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में 60 से 65 फीसदी के भीतर मतदान हुआ था। हापुड़, मेरठ मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई थी।