{"_id":"67309604-9d1a-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"up-cm-kalyan-years-prior-to-burning-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कल्याण सिंह के दो सालों को जिंदा जलाने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कल्याण सिंह के दो सालों को जिंदा जलाने की कोशिश
बदायूं/बिसौली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Apr 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दो सगे सालों को कुछ लोगों ने जमकर पीटा और बाद में उन पर केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
यह सनसनीखेज वारदात उत्तरप्रदेश के बदायूं जनपद के कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव बेहटा कोड़ा में हुई। घटना के पीछे दो महीना पहले दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नामजदों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
संभल के थाना चंदौसी क्षेत्र के गांव देवापुर में रहने वाले श्यामलाल और विजयपाल पूर्व मुख्यमंत्री के साले हैं। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे श्यामलाल अपनी बेटी सावित्री से मिलने उसके गांव बेहटा कोड़ा आए थे।
दोनों घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे, इस दौरान गांव के ही पप्पू और उसके परिजनों ने उन पर हमलावर बोल दिया और जमकर पीटने लगे।
इससे पहले कि विजयपाल कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर केरोसिन डाल दिया और जलती हुई माचिस की तीली फेंककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। निशाना चूकने से वह बच गए।
गांव वालों ने किसी तरह उन्हें हमलावरों के चंगुल से मुक्त कराया तो दोनों जान बचाकर भागे और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
दोनों ने बताया कि लगभग दो महीना पहले हमलावरों का सावित्री से झगड़ा हो गया था। इस पर उन्होंने गांव पहुंचकर दोनों के बीच समझौता करवा दिया था। इसी से विरोधी बौखला गए थे, रंजिश निकालने के लिए बुधवार को यह वारदात कर दी।
पुलिस ने इस मामले में पप्पू, उसकी पत्नी हेमा, भाई नेतराम उसकी पत्नी गुडिय़ा, शिशुपाल और उसकी पत्नी द्रोपा के अलावा नंदकिशोर और उसकी पत्नी रेशमा समेत रामकली नाम की महिला के खिलाफ हत्या का प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अनिल राघव ने बताया कि नामजदों की तलाश कर रहे हैं।