{"_id":"61939f59e48ae12af857c3ec","slug":"up-assembly-election-2022-pilibhit-live-debate-and-discussion-coverage-news-updates-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : पीलीभीत में बेटी सुरक्षा का मुद्दा हावी, सपा-कांग्रेस का सरकार पर निशाना, पढ़िए भाजपा ने कैसे जवाब दिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : पीलीभीत में बेटी सुरक्षा का मुद्दा हावी, सपा-कांग्रेस का सरकार पर निशाना, पढ़िए भाजपा ने कैसे जवाब दिया?
Tue, 16 Nov 2021 05:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 16 Nov 2021 05:38 PM IST
सार
पीलीभीत में चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं की बात सुनने के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप तो लगाए ही साथ में चुनावी मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में बात रखते हुए भाजपा के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में एक दिन पहले 16 साल की किशोरी के साथ हुई गैंगरेप की घटना अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। 'अमर उजाला' के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में भी विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया। सपा और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि योगी सरकार में कोई भी बेटी सुरक्षित नहीं है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के सरकार के दावे खोखले साबित हुए। भाजपा नेता ने भी विपक्ष को तीखा जवाब दिया। पढ़िए किसने क्या कहा?
विज्ञापन
सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष का आरोप, भाजपा का पलटवार
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनावी चर्चा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह ने कहा कि योगी सरकार में बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। हर रोज छेड़खानी, रेप जैसी घटनाएं हो रहीं हैं। आज पूरे जिले में भय का माहौल है। एक छात्रा पिछले तीन साल से गायब है और दूसरी छात्रा को बदमाशों ने गैंगरेप करके मार डाला।
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गैंगरेप मामले को दबाने का आरोप लगाया। कहा कि छात्रा के परिजन जब तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो दरोगा ने तहरीर फाड़ दिया। बार-बार लड़की के परिवार पर रेप का जिक्र न करने के लिए बोल रहे थे। घटनास्थल से भी पुलिस ने साक्ष्य मिटा दिए हैं। ये अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा ने दिया जवाब
विपक्ष के आरोपों पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने इस घटना को विभत्स बताते हुए कहा कि 36 घंटे के अंदर सारे अपराधी पकड़े जाएंगे। दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिलेगी। संजीव ने कहा कि अपराध के मामलों में काफी कमी आई है। सपा सरकार में हालात बेहद खराब थे। आज महिलाएं, बेटियां सुरक्षित महसूस करती हैं। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए।
भाजपा के एक अन्य नेता ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बयान और गायत्री प्रजापति के केस का जिक्र किया। कहा कि सपा के नेता इन दोनों मामलों पर अपनी बात बताएं। मुलायम सिंह यादव के बयान से साफ है कि सपा के लोगों को बेटियों की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है।

विकास के मुद्दे पर क्या बात हुई?
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विकास को लेकर भी सपा और कांग्रेस के नेताओं ने सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेता हरप्रीत सिंह छब्बा ने कहा कि पीलीभीत में अब तक जो कुछ हुआ है वो कांग्रेस सरकार में ही हुआ है। भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। आरोप लगाया कि पुरानी सरकारों में किए गए कामों की रंगाई-पुताई करके भाजपा के नेता अपना नाम चमकाने लगते हैं।
हरप्रीत ने कहा कि इस बार चुनाव में किसानों, रोजगार, महंगाई, शिक्षा के मुद्दों को लेकर कांग्रेस आम जनता के बीच जाएगी। अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो पीलीभीत में चारों तरफ से विकास होंगे। जिले में कई उद्योग लगाए जाएंगे। हरप्रीत ने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही पीलीभीत की सड़कें बनी हैं। अब भाजपा की सरकार केवल उन सड़कों पर टोल लगाकर जनता को लूटने की कोशिश कर रही है।
सपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भी योगी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में जो कुछ हुआ है वो अखिलेश यादव की सरकार में हुआ। अखिलेश यादव ने विकास के काफी काम किए हैं। सड़कें, हाईवे, मेडिकल, शिक्षा, पर्यटन हर क्षेत्र में सपा की सरकार में काम हुए। भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। ये लोग केवल पुराने कामों को अपने खाते में दिखा रहे।

और क्या मुद्दे उठे?
पीलीभीत, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए राजनीतिक दलों के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
- किसान अजय ने कहा कि मौजूदा सरकार में सड़कों पर काम हुआ है, लेकिन अब कई सड़कों में गड्डे हो चुके हैं। सरकार का ध्यान इसपे नहीं है।
- भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने कहा कि पहले के मुकाबले बेटियां और महिलाएं काफी सुरक्षित हुई हैं। विपक्ष को 2022 का खौफ सता रहा है।
- भाजपा के एक अन्य कार्यकर्ता ने गैंगरेप की घटना को दुखद बताया। कहा- विपक्ष इस तरह से राजनीति कर रही है वो अच्छा नहीं है।
- एक सपा कार्यकर्ता ने कहा कि भाजपा अपराधियों को बचाने में जुटी हुई है। भाजपा सरकार में बहुत सी घटनाएं हो चुकी हैं।
- भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार, गुंडाराज, घूसखोरी, दलाली होती थी।
- सपा कार्यकर्ता ने कहा कि ये खोखला दावा है कि 36 घंटे के अंदर रेप घटना का पर्दाफाश होगा। एक लड़की तीन महीने से गायब है, उसे आज तक पुलिस ने नहीं खोजा।
- एक सपा कार्यकर्ता ने कहा कि अटल जी के बाद से भाजपा का कल्चर खत्म हो चुका है। विकास दुबे का इन्होंने झूठा एनकाउंटर कर दिया।
- एक सपा कार्यकर्ता ने कहा कि जिस दिन बेटी का गैंगरेप हुआ, उसी दिन ऑटो में एक महिला के साथ भी रेट की घटना हुई है। ऐसी घटनाए भाजपा सरकार में लगातार बढ़ने लगी हैं।