UP Election Live 5th Phase: पांचवें चरण का मतदान खत्म, पढ़िए- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग
UP Chunav 5th Charan Polling Live Updates:
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान चल रहा है। शाम पांच बजे तक 53.98 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं, कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पथराव और फायरिंग भी हुई है। इसके अलावा सपा ने आरोप लगाया है कि गोंडा में एसडीएम तरबगंज में घर में घुसकर भाजपा को वोट देने के लिए दवाब बना रहे हैं। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पतापगढ में कुल मतदान प्रतिशत
विधानसभा सदर -52.25 प्रतिशत, रामपुरखास में 25 प्रतिशत, पट्टी में 56.6 प्रतिशत, रानीगंज में 54.24 प्रतिशत, विश्वनाथगंज में 50.5 प्रतिशत, बाबागंज में 49.56 प्रतिशत, कुंडा में 52.12 प्रतिशत। कुल मतदान 52.65 प्रतिशत।सपा ने भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह पर लगाया फर्जी वोटिंग कराने का आरोप
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रयागराज जिले की पश्चिम विधानसभा-261 में बूथ संख्या 187, 188, 189 और 190 पर सपा के बूथ एजेंटों को बूथ से निकालकर भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह फर्जी वोटिंग करा रहे हैं।प्रयागराज जिले की पश्चिम विधानसभा-261 में बूथ संख्या 187, 188, 189, 190 पर सपा के बूथ एजेंटों को बूथ से निकालकर बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह फर्जी वोटिंग करा रहे हैं जिला प्रशासन और चुनाव आयोग संज्ञान ले @ECISVEEP @ceoup @DM_PRAYAGRAJ @prayagraj_pol
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 27, 2022
अयोध्या में शाम पांच बजे तक 56.9 फीसदी हुआ मतदान
271-रूदौली विधानसभा सीट- 57.00 फीसदी273-मिल्कीपुर विधानसभा सीट - 56.12 फीसदी
274-बीकापुर विधानसभा सीट- 58.45 फीसदी
275-अयोध्या विधानसभा सीट- 54.50 फीसदी
276-गोसाईगंज विधानसभा सीट- 58.47 फीसदी
सुल्तानपुर में पांच बजे तक 54.88 प्रतिशत मतदान
इसौली विधानसभा सीट-54.23सुल्तानपुर विधानसभा सीट-56.18
सदर विधानसभा सीट-56.92
लंभुआ विधानसभा सीट-53.88
कादीपुर विधानसभा सीट-53.32
यूपी में पांच बजे तक 53.98 प्रतिशत मतदान
अमेठी में 52.77 प्रतिशत मतदानअयोध्या में 58.01 फीसदी वोटिंग
बहराइच में 55 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी में 54.65 फीसदी वोटिंग
चित्रकूट में 59.64 प्रतिशत मतदान
गोंडा में 54.31 फीसदी वोटिंग
कौशांबी में 57.01 प्रतिशत मतदान
प्रतापगढ़ में 50.25 फीसदी वोटिंग
प्रयागराज में 50.89 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 60.66 फीसदी वोटिंग
श्रावस्ती में 57.24 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 54.88 फीसदी वोटिंग
शाम पांच बजे तक चित्रकूट में हुआ 59.64 फीसदी मतदान
236-चित्रकूट विधानसभा सीट- 62.27 फीसदीमऊ/मानिकपुर-237 विधानसभा सीट- 56.72 फीसदी
गोंडा जिले में पांच बजे तक 54.31 फीसदी हुआ मतदान
विधानसभा सीट गोंडा सदर -54.8 फीसदीविधानसभा सीट मेहनौन- 57 फीसदी
विधानसभा सीट कटरा - 57.1 फीसदी
विधानसभा सीट करनैलगंज- 55.32 फीसदी
विधानसभा सीट तरबगंज- 53.13 फीसदी
विधानसभा सीट मनकापुर-50.52 फीसदी
विधानसभा सीट गौरा-51.6 फीसदी
सपा ने अमेठी में मारपीट और बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप
बहराइच में ईवीएम खराब और प्रतापगढ़ में फर्जी वोटिंग का आरोप
प्रयागराज जिले में फर्जी वोटिंग का आरोप
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है कि प्रयागराज जिले की 259-मेजा विधानसभा सीट के बूथ संख्या-35 और 37 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं।प्रयागराज जिले की मेजा विधानसभा-259 के बूथ संख्या-35, 37 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 27, 2022
जिला प्रशासन और चुनाव आयोग संज्ञान ले। @ECISVEEP @ceoup @dmpratapgarh