फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hamirpur Shyam Lal Pal attends PDA conference targets the government over law and order

हमीरपुर: पीडीए सम्मेलन में पहुंचे श्याम लाल पाल, कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा, जेन-जी को लेकर कही ये बात

Tue, 08 Sep 2026 11:57 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 08 Sep 2026 11:57 AM IST
सार

Hamirpur News: राठ में आयोजित पीडीए सम्मेलन में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब और डॉ. लोहिया के विचारों से ही समाजवादी पार्टी की पहचान बनी है।

विज्ञापन
Hamirpur Shyam Lal Pal attends PDA conference targets the government over law and order
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मंगलवार को हमीरपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह राठ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और युवा मामलों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले।

विज्ञापन

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए श्याम लाल पाल ने कहा कि राज्य में सामूहिक बलात्कार और हत्याएं लगातार हो रही हैं। सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिससे बलात्कारी और हत्यारे बेखौफ होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय मांगने वाले पीड़ितों को ही प्रताड़ित कर जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

छात्र सभा की नई ड्रेस पर बाबा साहब और लोहिया का जिक्र
सपा छात्र सभा की नई ड्रेस को लेकर उठे सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि आज का जेन-जी और बेरोजगार गंभीर संकट में हैं। उन्होंने आगे कहा कि नीला रंग बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी द्वारा दी गई पहचान है, जबकि समाजवादी रंग डॉ. राममनोहर लोहिया जी की देन है। हमारे सभी पीडीए के महापुरुषों ने शोषितों और वंचितों को एक नई पहचान दी है और सपा इसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed