{"_id":"6a9fa908d8f987282505e495","slug":"weather-update-there-is-little-hope-of-relief-from-the-heat-in-gurugram-now-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम मौसम: अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम, यहां पढ़ें आईएमडी का ताजा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम मौसम: अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम, यहां पढ़ें आईएमडी का ताजा अपडेट
Tue, 08 Sep 2026 11:49 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:49 AM IST
सार
मौसम साफ रहने से आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। बारिश नहीं होने और धूप तेज रहने के कारण उमस का असर भी बढ़ सकता है। इससे लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलेनियम सिटी में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकल गई। इसके साथ ही हवा में नमी होने के कारण उमस महसूस हुई। धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। दोपहर के समय गर्मी का असर और ज्यादा रहा। बीते शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
मौसम सुहावना होने से लोगों को काफी राहत मिली थी लेकिन अब बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर धूप तेज होने लगी है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य होने के बावजूद तेज धूप और नमी के कारण उमस ज्यादा महसूस हुई।
विज्ञापन
मौसम साफ रहने से आने वाले दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। बारिश नहीं होने और धूप तेज रहने के कारण उमस का असर भी बढ़ सकता है। इससे लोगों को आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। विभाग की तरफ से लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन