फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up assembly election 2022 ghaziabad vidhan sabha seat chai par chunavi charcha coverage news updates in hindi

UP Election 2022 : सत्ता के संग्राम का शानदार आगाज, 'चाय पर चर्चा' में वोटर्स ने कही दिल की बात, पढ़िए इस बार क्या है गाजियाबाद का मूड?

Thu, 11 Nov 2021 09:24 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 11 Nov 2021 09:24 AM IST
सार

UP Assembly Election 2022: इस चुनाव से जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं? पुराने वादों पर कितना काम हुआ? विकास पर पड़ेंगे वोट या सियासी बयानों पर पलटेगी बाजी? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का विशेष चुनावी रथ आज गाजियाबाद पहुंचा। यहां गांधी नगर तिलक टी- शॉप पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने खुलकर चुनावी चर्चा की। पढ़िए इस बार चुनाव में गाजियाबाद का क्या है मूड...?

विज्ञापन
up assembly election 2022 ghaziabad vidhan sabha seat chai par chunavi charcha coverage news updates in hindi
गाजियाबाद के गांधी नगर में चाय पर चर्चा करते हुए आम लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghaziabad Vidhan Sabha Seat: उत्तर प्रदेश में 'अमर उजाला' सत्ता के संग्राम का आज शानदार आगाज हुआ। अगले साल यानी 2022 में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव से जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं? पुराने वादों पर कितना काम हुआ? विकास पर पड़ेंगे वोट या सियासी बयानों पर पलटेगी बाजी? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए 'अमर उजाला' का विशेष चुनावी रथ आज गाजियाबाद पहुंचा। यहां गांधी नगर तिलक टी- शॉप पर चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने खुलकर चुनावी चर्चा की। पढ़िए इस बार चुनाव में गाजियाबाद का क्या है मूड...?
विज्ञापन

अपराध पर क्या बोले लोग?

up assembly election 2022 ghaziabad vidhan sabha seat chai par chunavi charcha coverage news updates in hindi
चाय पर चर्चा करते हुए गाजियाबाद के लोग। - फोटो : अमर उजाला
चाय पर चर्चा के दौरान व्यापारी सुबोध गुप्ता, नीरज गोयल, संजीव शर्मा, रवि गर्ग सहित कई लोगों ने कहा की गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में अपराध पर लगाम लगा है। गुंडे और बदमाश काफी डरे हुए हैं। लगभग 80% अपराध के मामलों में गिरावट आई है। मनोह वोहरा ने कहा कि शहर में काफी विकास हुआ है। सड़कें पहले से बेहतर हुई है। मनोज ने धोबीघाट आरओबी शुरू करने की मांग की। 


विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई और भ्रष्टाचार पर क्या है लोगों की सोच?

up assembly election 2022 ghaziabad vidhan sabha seat chai par chunavi charcha coverage news updates in hindi
चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने खुलकर रखी अपनी बात। - फोटो : अमर उजाला
संजय यादव ने महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कहा कि पहले के मुकाबले महंगाई और भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है। सरकारी विभागों में अफसरशाही शुरू हो गई है। अफसर आम जनता की बात नहीं सुनते। राजेन्द्र कुमार शर्मा ने भी कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार रोकने के लिए काम करना चाहिए। वहीं, रवि गर्ग ने कहा की महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। अच्छा काम हो रहा है। 
विज्ञापन

किन मुद्दों पर पड़ेंगे वोट?

up assembly election 2022 ghaziabad vidhan sabha seat chai par chunavi charcha coverage news updates in hindi
चाय पर चर्चा के दौरान अमर उजाला टीम से बातचीत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विकास के मुद्दे पर होगी बात
चाय पर चर्चा को लेकर गाजियाबाद के लोगों ने साफ कर दिया कि इस बार चुनाव में विकास, सुरक्षा के मुद्दे पर ही वोट पड़ेंगे। जो अच्छा काम करेगा वही उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालेगा। 

आम जनता ने और क्या कहा?  
  • डेंगू को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। शुरुआत में थोड़ी दिक्कत आई, लेकिन अब ठीक है। 
  • कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है। इसपर काम करने की जरूरत है। 
  • महिलाएं काफी सुरक्षित हैं। अपराध पर योगी सरकार ने पूरी तरह से लगाम लगाने में कामयाबी हासिल की है। 
  • सड़कें पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई हैं। 
  • सरकारी कामकाज ऑनलाइन हो गए हैं। आधे से एक घंटे के अंदर लोगों को गैस सिलेंडर मिल जाता है। बिजली का बिल भरने के लिए अब लंबी लाइनें नहीं लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed