Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   women reservation delimitation proposal lok sabha 850 up assembly 650 seats

महिला आरक्षण के साथ बदलेगा चुनावी नक्शा: क्या UP विधानसभा में 650 सीटें करने की योजना, बिल में कैसे प्रस्ताव?

Fri, 27 Nov 2026 11:04 PM IST
विकास कुमार आईएएनएस, दिल्ली
आईएएनएस, दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Nov 2026 11:04 PM IST
सार

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 और उत्तर प्रदेश विधानसभा की सीटें 403 से बढ़ाकर 650 करने की योजना है। लोकसभा और विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। नए परिसीमन आयोग के गठन के बाद 2029 के चुनाव से पहले निर्वाचन क्षेत्रों का नया नक्शा तैयार करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
women reservation delimitation proposal lok sabha 850 up assembly 650 seats
यूपी विधानसभा - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि करने की योजना है। प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 तक की जा सकती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सीटों को भी मौजूदा 403 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किए जाने की योजना 
इन बदलावों के लिए 131वें संविधान संशोधन के तहत राज्यों के बीच सीटों के आवंटन में 1971 की जनगणना को आधार बनाने का प्रस्ताव है, जबकि 132वें संविधान संशोधन के तहत निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण यानी परिसीमन के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। महिला आरक्षण को 2026 की जनगणना से जोड़ने वाली व्यवस्था से अलग करने का प्रस्ताव भी सामने आया है।

विज्ञापन

आरक्षण की अवधि 15 साल निर्धारित 
महिलाओं के लिए आरक्षण की अवधि 15 साल निर्धारित करने का प्रस्ताव है, जिसे तीन चुनावी कार्यकालों के बराबर माना गया है। आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में समय-समय पर बदलाव यानी सीटों के रोटेशन की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

मंजूरी मिलने के बाद नया परिसीमन आयोग गठित किया जाएगा
प्रस्तावों के अनुसार, संसद से मंजूरी मिलने के बाद नया परिसीमन आयोग गठित किया जाएगा, जो निर्वाचन क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण करेगा। नए निर्वाचन क्षेत्रों का नक्शा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले तैयार करने की योजना है।

बदलावों को 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव 
इसके अलावा, सीटों के आवंटन और निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण से जुड़े बदलावों को 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव भी शामिल है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए दो संविधान संशोधन विधेयक और एक केंद्रशासित प्रदेश संशोधन विधेयक लाए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed