फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Assembly Election 2022 deoria Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi

UP Election 2022: देवरिया में सपाइयों ने भाजपा को घेरा, इन मुद्दों पर जमकर हुई बहसबाजी 

Fri, 10 Dec 2021 06:17 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 10 Dec 2021 06:17 PM IST
सार

चाय पर चर्चा, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 deoria Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
देवरिया, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, राजनीतिक दलों से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया में सपाइयों पार्टियों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं भाजपा ने भी तगड़ा पलटवार किया। चाय पर चर्चा और युवाओं व महिलाओं से बातचीत के  बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। सभी ने अपने उन एजेंडों के बारे में भी बताया, जिसे लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। पढ़िए किस नेता ने क्या कहा?

विज्ञापन


भाजपा ने गिनाए मुद्दे
कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरिश तिवारी ने कहा कि यह अत्यंत पिछड़ा इलाका था लेकिन यहां मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। इस दौरान उन्होंने प्रतापपुर फैक्ट्री, गन्ना मुल्य का भुगतान, किसानों को समम्मान निधि और बिजली जैसे कार्यों का जिक्र किया। 
विज्ञापन


सपा ने घेरा
सपा नेता कमलेश पांडे ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी जब हमने हर गांव को पक्के मार्ग से जोड़ा। जहां तक बिजली की व्यवस्था का सवाल है तो इन्होंने कहीं एक सब स्टेशन और हाईडिल तक नहीं बनवाया। आज अगर बिजली मिल रही है तो ये अखिलेश सरकार की सोच थी। 24 में 18 घंटे मिल रही है। 24 घंटे मिलना चाहिए ये अखिलेश सरकार की सोच थी। मेडिकल कॉलेज की नींव तो अखिलेश सरकार ने रखी थी। सपा नेता ने कहा कि देवरिया में 14 चीनी मिल हुआ करती थी। 1989 के बाद जितनी भी सरकारें आईं, सबने बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक गन्ना का भुगतान नहीं हुआ है। गोपी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार गड्ढा मुक्त सड़क बनवाने की बात कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने दिया जवाब
भाजपा नेता ने कहा कि पहले तो बिजली की व्यवस्था का हाल ये था कि बिजली 'आई आई और गई गई'। गन्ना मूल्य पर भाजपा ने कहा कि हमारी सरकार ने आठ करोड़ का भुगतान कर दिया है और चार करोड़ का भुगतान होना है। बिजली के मुद्दे पर भाजपा नेता ने कहा कि सपा की सरकार में बिजली केवल वीआईपी लोगों के पास जाती थी। सड़कों की समस्या पर भाजपा नेता ने कहा कि सारे तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों को हर गांव से जोड़ दिया गया है। ब्लॉक से लेकर तहसील तक सब सड़कों को टू लेन से जोड़ दिया गया है। गांव की छोटी मोटी सड़कों की मरम्मती के लिए 32 करोड़ का टेंडर हुआ है। 

UP Assembly Election 2022 deoria Live Debates and Discussions Coverage News Updates in Hindi
देवरिया, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, राजनीतिक दलों से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने भी भाजपा पर साधा निशाना
उधर, युवा कांग्रेस के विपिन राय ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सरकार बनी थी तब मुद्दा रोजगार का था। आज कहीं कोई रोजगार नहीं है। उन्होंने पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि फॉर्म भरवा लेते हैं, उसका पैसा भी ले लेते हैं और उससे राजस्व इकट्ठा करते हैं। फिर परीक्षा होती है और इसके बाद पेपर लीक हो जाती है। कांग्रेस के एक और नेता ने कहा कि कहां रोजगार है? यहां भाजपा के मंत्री भी हैं, विधायक भी हैं और सांसद भी हैं।  अगर एक भी कोई आकर कह दे कि किसी भाजपा कार्यकर्ता के लड़के को अगर संविदा पर भी नौकरी दिया गया हो तो हम कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे। इस पर भाजपा नेता ने जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने साढे़ चार लाख नियुक्तियां दीं। सपा सरकार में 1 लाख 95 हजार से अधिक नियुक्तियां नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में शिवपाल यादव की लिस्ट चलती थी। हमारी सरकार में पारदर्शिता के साथ सबकुछ होता है।

समर्थकों ने और क्या कहा?

  • सपा की एक महिला नेत्री ने पेपर लीक का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा इस मामले में प्रशासन क्या कर रहा है? एमटेक, बीटेक, बीएड, एमएड किया हुआ लड़का आत्महत्या कर रहा है। प्रधानमंत्री पकौड़े तलने की नसीहत देते हैं। 
  • सपा समर्थित महिला नेता ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 'तुम पकौड़ बेचो मैं देश बेचता हूं'।
  • भाजपा सरकार में किसानों पर गाड़ी चढाई जाती है।
  • भाजपा की सरकार कागज, कलम और रुपये पर चल रही है। आए दिन लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। 
  • एक महिला ने कहा कि भाजपा की सरकार केवल जुमलेबाजी करती है। धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ है। इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। 
  • भाजपा समर्थक ने कहा कि सपा की सरकार में सबसे ज्यादा बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed