फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth sentenced to seven years for raping a teenager

Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म में युवक को सात साल की सजा

Sat, 22 Apr 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Youth sentenced to seven years for raping a teenager
उन्नाव। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को न्यायालय ने सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। दोषी पाया गया युवक छह साल से जेल में ही है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी वर्ष 2016 में जानवर चराने जंगल गई थी। गांव रामकेशन नाम का युवक किशोरी को अकेला पाकर झाड़ी में खींच ले गया और दुष्कर्म किया था। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास जानवर चरा रहे लोग पहुंचे और बचाने का प्रयास किया। तो आरोपी पीड़िता को जान से मारने की नीयत से उसे पकड़ कर गंगा नदी में कूद गया। किसी तरह से लोगों ने पकड़ा और किशोरी को बचाया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने 24 नवंबर 2016 को आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। रामकेशन ने वकील के माध्यम से जमानत के लिए नौ जुलाई 2020 को प्रार्थनापत्र दिया लेकिन न्यायालय ने खारिज कर दिया। तब से वह जेल में है। शुक्रवार को अपर जिला जज कोर्ट नंबर 11 पॉस्को के न्यायाधीश विवेकानंद विश्वकर्मा ने अभियोजन पक्ष की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर रामकेशन का दोष साबित होने पर सात साल कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed