फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Youth going to play cricket attacked, FIR lodged against four

Unnao News: क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

Mon, 30 Mar 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Youth going to play cricket attacked, FIR lodged against four
उन्नाव। क्रिकेट मैच खेलने जा रहे युवक पर रास्ते में दूसरे युवक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इस दौरान किसी नुकीली चीज से वार करने से वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सिविल लाइन केवटा तालाब मोहल्ला निवासी रितिक गुप्ता ने बताया कि रविवार को वह जीआईसी मैदान में मैच खेलने जा रहा था। पहले से घात लगाए बैठे तकिया पाटन निवासी आर्य पटेल ने उसे रोका और पहले हुए विवाद को लेकर मारपीट करने लगे। उनके साथ तीन-चार और लोग थे। आरोप है कि आर्य ने पहले सीने पर वार किया बाद में हाथ में पकड़ी नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया। यही नहीं फोन पर भी छीनकर तोड़ दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आरोप है कि वह सभी कानपुर नंबर की सफेद रंग की कार से आए थे। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



महिला को पीटा, कुल्हाड़ी से कटी अंगुली
बिहार थानाक्षेत्र के महेशखेड़ा गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी सुरेश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि रविवार को जमीन की रंजिश में परिवार के ही विकास गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता छोटेलाल के साथ मिलकर मारपीट की। यही नहीं कुल्हाड़ी से वार करने से उनकी अंगुली भी कट गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मारपीट और अंग-भंग की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed