{"_id":"64a5beacef18e8ad23024835","slug":"youth-accused-of-stealing-money-from-shop-unnao-news-c-221-1-sknp1054-167-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक पर दुकान से रुपये चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक पर दुकान से रुपये चोरी का आरोप
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र बौनामऊ गांव के मजरा उदितखेडा निवासी शिवनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हरदोई-उन्नाव मार्ग पर उसकी पान मसाला की दुकान है। बताया कि तीन जुलाई की रात नौ बजे वह दुकान बंद कर बाहर चारपाई पर सो गया। तभी गांव का गोविंद बीड़ी लेने आया था। उसको सामान देने से मना किया तो उसने सोते समय जेब से दुकान की चाभी निकाल ली और दुकान से 15,600 रुपये चोरी कर ले गया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
--
प्राथमिक विद्यालय से गैस सिलिंडर
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बजौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय से चोर ने गैस सिलिंडर, चूल्हा, महत्वपूर्ण फाइलें, खेलकूद का सामान, कुर्सी आदि 30 हजार रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। इंचार्ज शिक्षिका योगिता सिंह ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)