फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Young man found unconscious in village dies during treatment in Halat

Unnao News: गांव में अचेत पड़े मिले युवक की हैलट में इलाज के दौरान मौत

Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 07 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious in village dies during treatment in Halat
पिता की मौत के बाद जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देती बेटी खुशी लाल शर्ट में।  - फोटो : पिता की मौत के बाद जिला अस्पताल में घटना की जानकारी देती बेटी खुशी लाल शर्ट में।
सोनिक (उन्नाव)। गंगूखेड़ा गांव में दो दिन पहले युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती होने का पता चलने पर बेटी और अन्य परिजन वहां पहुंचे, तब इलाज चल रहा था। बुधवार को डॉक्टर ने हालत गंभीर बता कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने मारपीट में मौत का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के फिरोजपुर कला गांव निवासी बाबूलाल कुरील (40) मजदूरी करता था। वह बच्चों के साथ कल्याणी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहता था। बेटी खुशी के मुताबिक चार अगस्त की रात करीब 10 बजे पिता घर से बिना बताए चले गए थे। रात में घर न आने पर तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पांच अगस्त की सुबह पता चला कि दही थानाक्षेत्र के गंगूखेड़ा गांव में नशे की हालत में एक युवक से विवाद हुआ था, लोगों ने उसे पीटा था, बाद में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल पहुंचने पर देखा पिता भर्ती थे। बेटी के मुताबिक पिता के शरीर पर चोटों के निशान थे। डॉक्टर ने एक दिन तो भर्ती रखा, लेकिन बुधवार सुबह कानपुर हैलट रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी के मुताबिक मां सीमा ने तीन साल पहले आत्महत्या कर ली थी। अब पिता के भी न रहने से तीन भाई-बहन अनाथ हो गए। बताया कि पिता पांच भाईयों में चौथे नंबर के थे। मारपीट से मौत का आरोप लगने के बाद एसओ जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बात कर तहरीर मांगी। मृतक बाबूलाल के बड़े भाई जगदीश ने एक युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि कानपुर में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। भाई ने तहरीर दी है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed