फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   yatra

साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले

Thu, 04 Nov 2021 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
yatra
नवाबगंज कस्बे में भारत भ्रमण पर निकले संजय का स्वागत करते युवा। संवाद - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। पश्चिम बंगाल से साइकिल से भारत भ्रमण के लिए निकले 26 वर्षीय संजय गुरुवार को कस्बे मे ंपहुंचे। यहां पर युवाओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

बंगाल प्रांत के जनपद गईघारा के गांव गुदड़ी निवासी संजय विश्वास 30 अगस्त को अपने गांव से साइकिल पर गृहस्थी का सामान व 25 सौ रुपये लेकर निकले थे। उन्होंने बताया कि इस कोरोनाकाल में जब उन्होंने स्वयं प्रकृति के महत्व को जाना तो मन में आया कि क्यों न खुद से इंसानियत को कायम रखने की शुरुआत की जाए। बस इसी सोच और इरादे के साथ साइकिल से देश भ्रमण पर निकल पड़े। एक दिन में वह 150 किमी की यात्रा साइकिल से तय करते हैं। सूरज ढलते ही मंदिर, गुरुद्वारा व किसी के घर में आसरा ले लेते हैं। साइकिल के पीछे ह्ययूमैनिटी इज द सुप्रीम मोस्ट रिलीजन (मानवता सबसे बड़ा धर्म) पोस्टर लगाया हुआ है। कस्बा निवासी रावेंद्र उर्फ छोटू सिंह, धीरेंद्र व प्रशांत ने संजय का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed