फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Worship for bridge construction

सई नदी के पुल निर्माण का हुआ भूमि पूजन

Fri, 27 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 27 Mar 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worship for bridge construction
असोहा। सई नदी के पुल का शुक्रवार को विधायक उदयराज यादव ने भूमि पूजन किया गया। कोटवा घाट पर बनने वाले पुल की लागत 5.38 करोड़ रुपये आएगी। पुल का निर्माण होने से करीब एक सौ गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन


सई नदी पर बनने वाला यह पुल 95 मीटर लंबा रहेगा। इस पुल के बन जाने से रामेश्वर बाबा के दर्शन के लिए लोगों को लगभग दस किलोमीटर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। शुक्रवार को पुल का भूमि पूजन हुआ। पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम करवा रहा है।
विज्ञापन


मार्च 2016 तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। भूमि पूजन के दौरान सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर केपी सिंह, सहायक अभियंता आरए मित्तल व बीके जैन, जेई रणवीर सिंह व विनीत श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख असोहा राजकुमार रावत व मियागंज प्रमुख बलवीर यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष सुनील रावत, सतीश त्रिपाठी, सुधीर त्रिपाठी, हरिकेश यादव, शिव मिलन लोधी प्रधान, बीतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को होगा फायदा
गुडियन खेड़ा, नेवाज खेड़ा,लच्छी खेड़ा, कोटवा, रानीपुर, धन्नी खेड़ा, ओगरापुर, दरेहटा, मुन्नाखेड़ा, हिंदू खेड़ा, सहरावां, नवाजखेड़ा, पाठकपुर, दतौंली, रैनापुर समेत एक सैकड़ा गांव। जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में इन गांवों के ग्रामीणों को दूसरी ओर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed