फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   workers in tiranga yatra

उन्नाव : कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
workers in tiranga yatra
उन्नाव। शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों में देशभक्ति की अलख जगाई गई। विभागीय कर्मियों ने बाइक रैली निकाली। इसमें घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने और इसके सम्मान की अपील की। इसे देश की शान बताया।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंचायतीराज विभाग के कर्मियों में अलग ही जोश दिखा। कलक्ट्रेट से निकाली गई बाइक रैली को डीएम अपूर्वा दुबे ने रवाना किया। जहां-जहां से रैली गुजरी, लोगों में तिरंगे के प्रति अटूट प्रेम दिखा।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ दिव्यांशु पटेल, डीपीआरओ डॉ. निरीश चंद्र साहू, श्रीष द्विवेदी, अविनाश द्विवेदी, संदीप भारती, देवेंद्र मौजूद रहे। रैली शहर के बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा होते हुए वापस कलक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस आरक्षियों की बाइक रैली को एसपी दिनेश त्रिपाठी ने रवाना किया। सिपाहियों ने जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् का उद्घोष किया गया। एसपी, एएसपी व सीओ ने आरक्षी कालोनी व आवास पर झंडा फहराया।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी राष्ट्रभक्ति
बांगरमऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष शरद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने हरदोई मार्ग पुलिस चौकी से तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक श्रीकांत कटियार ने इसे रवाना किया। संगठन के उपाध्यक्ष आशय रस्तोगी, सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष रविकांत गुप्ता, पंकज गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, विपिन कटियार आदि मौजूद रहे।
पुरवा। एसडीएम अजीत जायसवाल व बीडीओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा नगर पंचायत पुरवा के मार्गों से होकर तहसील परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर सीओ विक्रमाजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ पुरवा के ब्लॉक अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल, एडीओ रवींद्र प्बरसाद, अशोक भारती, ग्राम विकास अधिकारी अनिल पटेल, शिव बरन आदि मौजूद रहे। उधर, फतेहपुर चौरासी में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ल के नेतृत्व में देश प्रेम का संदेश दिया गया।
पाटन। मनिकापुर में प्रधान माजिद हुसैन आलम गिरी ने लोगों के साथ रैली निकाली। इसमें सौहार्द की मिसाल दिखी। इस मौके पर आनंद प्रकाश सिंह, ताहिर हुसैन, एजाज अहमद, कलीम, जुबेर, अमन शुक्ला, कपिल गुप्ता, सधन सिंह व रज्जन तिवारी आदि उपस्थित रहे। वहीं पुरवा कोतवाली से सीओ विक्रमाजीत सिंह व कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने जवानों के साथ तिरंगे लेकर मार्च किया। (संवाद)

विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शनी में दिखाया
नवाबगंज। आशाखेड़ा स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमबीबीएस के छात्रों ने विभाजन में हुए नरसंहार, भुखमरी एवं अव्यवस्था को प्रदर्शनी में फोटो के माध्यम से दिखाया। संस्थान के चिकित्सा निदेशक प्रो. एलडी मिश्रा ने विभाजन में शरणार्थियों के साथ हुई घटनाआें की जानकारी दी। संस्थान के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. आरके श्रीवास्तव ने कहा कि विविधता में एकता को बरकरार रखना है। इस दौरान चिकित्सा उपाधीक्षक कर्नल केके राय, प्रो. अनिल बंसल, डॉ. अविनाश कृष्णा, डॉ. एसके सिंह, डॉ. अंतरिक्ष, डॉ. सुमित सचान, विनोद सिंह व प्रो. मो. बयाजुदीन मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed