फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Work to make Bangarmau-Bilhaur road two-lane begins, Rs 29 crore will be spent

Unnao News: बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग को टू-लेन बनाने का काम शुरू, 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Tue, 04 Feb 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Work to make Bangarmau-Bilhaur road two-lane begins, Rs 29 crore will be spent
उन्नाव/बांगरमऊ। एक तरफ कानपुर-कन्नौज और दूसरी तरफ लखनऊ-हरदोई को जोड़ने वाले बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू हो गया है। बांगरमऊ विधायक ने भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस मार्ग की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। काम पर 29 करोड़ खर्च होंगे। लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्टेट हाईवे में शामिल है। चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगता है। इससे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। एक तरफ यह मार्ग बांगरमऊ से बिल्हौर को जोड़ता है तो दूसरी ओर इसी रास्ते से बिल्हौर होते हुए कन्नौज और इटावा तक जाया जा सकता है। पूर्व में पीडब्ल्यूडी ने 12 किलोमीटर लंबे इस एकल मार्ग को टू लेन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। दिसंबर 2024 में प्रदेश सरकार ने बजट को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। अब टेंडर का काम पूरा हो गया है।सोमवार को निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले भूमि पूजन के साथ शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार ने ग्राम जमुनिहा बंगर के पास भूमि पूजन किया। कार्यदायी एजेंसी ने जेसीबी से सड़क का कुछ हिस्सा खोदकर कार्य शुरू कराया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सड़क चौड़ीकरण के लिए मांग पत्र दिया था। स्वीकृति के बाद अब काम शुरू कराया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को दूसरे जनपदों के आवागमन में सहूलियत मिलेगी। एक्सईएन निर्माण खंड पीडब्ल्यूडी सुबोध कुमार ने बताया कि शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। कार्यदायी एजेंसी द्वारा जल्द मशीनरी लाकर तेजी के साथ काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज 25 हजार वाहनों का होता है आवागमन
बांगरमऊ बिल्हौर मार्ग से रोज औसतन 25 हजार वाहनों का आवागमन होता है। इसमें सबसे ज्यादा भारी वाहन शामिल हैं। वर्तमान में सड़क मात्र सात मीटर चौड़ी है। एकल मार्ग होने से अक्सर वाहनों के पहले निकलने की होड़ में जाम लग जाता है। कभी कभार तो जाम इतना लंबा हो जाता है कि उसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। अब मार्ग के 10 मीटर चौड़ा हो जाने से यह टू लेन हो जाएगा। जिससे वाहन आसानी से आवागमन कर सकेंगे।

----------------------


शासन ने तय की समय सीमा
इस एकल मार्ग को टू लेन करने के लिए शासन ने 15 माह की समय सीमा तय कर दी है। इस समय में मार्ग की दोनों तरफ चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस दायरे में आने वाले अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा और बिजली के पोल आदि भी शिफ्ट कराए जाएंगे। हालांकि एक्सईएन सुबोध कुमार का कहना है कि समय से पहले ही काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed