फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Work to build boundary walls in 236 schools started with Rs 10 crore

Unnao News: 10 करोड़ से 236 विद्यालयों में बाउंड्री बनाने का काम शुरू

Tue, 17 Dec 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Work to build boundary walls in 236 schools started with Rs 10 crore
उन्नाव। परिषदीय विद्यालयों को सुरक्षित रखने के लिए मनरेगा के तहत बाउंड्री बनाने का काम शुरू हुआ है। पहले चरण में 236 परिषदीय विद्यालयों की बाउंड्री बनाने पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्राम निधि खाते से भी काम होंगे।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या 2709 है। इसमें प्राथमिक 1833, उच्च प्राथमिक 451 और 375 कंपोजिट विद्यालय हैं। कुछ समय पूर्व शासन ने ऑपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की थी। योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली केंद्रीय और प्रदेश सरकार की राज्य वित्त योजना से विकास व निर्माण कार्य कराने के आदेश हुए थे। इसमें उन विद्यालयों को चयनित किया गया है, जहां पर दीवारें नहीं हैं।
विज्ञापन

चिह्नांकन के बाद 236 विद्यालय बाउंड्री विहीन मिले। इसमें करीब 10 करोड़ की लागत से बाउंड्री का निर्माण शुरू कराया गया है। मनरेगा उपायुक्त मुनेश चंद्र ने बताया कि विद्यालयों को दीवार से सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है। कुछ विद्यालयों में काम शुरू हो गया है तो कुछ में पूरा होने वाला है। सभी काम पूरे होने के बाद विद्यालय देखने में अच्छा लगने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए सरकारी विद्यालयों के भवनों में टाइल्स और रंगरोगन का काम ग्राम निधि खाते से कराया जा रहा है। विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए तेजी के साथ काम किया जा रहा है। परिसर में अंदर पहुंचने के लिए गेट से भवन तक इंटरलाकिंग बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed