फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women uprooted the mesh in the miner in front of the investigation team

Unnao News: जांच टीम के सामने महिलाओं ने उखाड़ दी माइनर में लगी जाली

Fri, 01 Aug 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 01 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women uprooted the mesh in the miner in front of the investigation team
माइनर में लगाई गई जाली हटाती महिलाएं।  - फोटो : माइनर में लगाई गई जाली हटाती महिलाएं।
सफीपुर (उन्नाव) । एक हजार बीघा धान की जलमग्न फसल का निरीक्षण करने राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कई बार महिलाओं ने तालाब की नाली व माइनर में लगी जाली उखाड़कर फेंक दी। इससे स्थिति तनावपूर्ण रही। आखिर में सभी जालियां मानक अनुरूप लगाए जाने पर सहमति बनीं। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मियागंज ब्लाक क्षेत्र के गांव ताजपुर, अहमदपुर, पनापुर, सिर्स कन्हर व सिर्स चेरी आदि पंचायतों के तीन सौ किसानों के खेतों में बोई गई धान की फसल जलमग्न हो गई। मत्स्य पालन के तालाब की नाली व नजदीक की माइनर में मानकविहीन जाली लगाने से पानी ओवरफ्लो हुआ था। किसानों के लगातार शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने मामले की सुध ली।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह पहले एसडीएम प्रज्ञा पांडेय स्वयं मौके पर पहुंची और समस्या का जायजा लिया। इसके बाद नायब तहसीलदार दीपक गौतम, कानूनगो विनोद कुमार व दो लेखपालों चंद्रशेखर और प्रशांत शेखर के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आने की सूचना पर किसान महिलाओं के साथ ताजपुर पहुंच गए। यहां राजस्व कर्मियों ने जाली लगाने वाले पट्टा धारक समिति के संरक्षक रामबरन कुरील को भी मौके पर बुलाया। राजस्व टीम व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में किसानों और मत्स्य पालन समिति के संरक्षक के बीच चार घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान कई बार झड़प भी हुई। इसी बीच महिलाओं ने जाली निकाल सड़क पर फेंक दी। जांच टीम को गऊ घाट में भी महीन जाली मिली। समिति संरक्षक ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर लगी जाली हटाकर मानक के अनुरूप नई जाली लगा दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि खेतों में पानी भरा है। मौके पर दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के अनुसार मत्स्य पालन समिति मानक के अनुरूप जाली लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed