फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women raised slogans outside the outpost for not registering the report of rape

Unnao: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने पर आक्रोश, महिलाओं का चौकी के बाहर हंगामा, SO के आदेश में एफआईआर

Mon, 22 May 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 22 May 2023 11:47 PM IST
सार

आरोपी की चाची की तहरीर पर पीड़िता के पति राजेश और उसके बहनोई नारायण पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया दोनो पक्षो की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Women raised slogans outside the outpost for not registering the report of rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के अचलगंज में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता के परिवार की महिलाओं ने बदरका पुलिस चौकी के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

सोमवार देर शाम बदरका चौकी पहुंची करीब 15 महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का मजलमा लग गया। एक महिला ने आरोप लगाया कि 15 मई की शाम खेत जाते समय गांव के ही युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। सूचना चौकी में दी थी। लेकिन पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने हंगामें का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बढ़ता देख आनन-फानन पुलिस ने बंदीपुर गांव निवासी राजेश पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं आरोपी की चाची की तहरीर पर पीड़िता के पति राजेश और उसके बहनोई नारायण पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed