फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Women Commission take the statement

महिला आयोग ने लिए बयान

Sat, 19 Mar 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव Updated Sat, 19 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Women Commission  take the statement
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पुलिसकर्मियों से पूछताछ करतीं महिला आयोग की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

पूर्व ब्लॉक प्रमुख व प्रापर्टी डीलर के बीच प्लाट की कब्जेदारी को लेकर हुए गोलीकांड में हुई कार्रवाई पुलिस पर भारी पड़ती दिख रही है। पूर्व प्रमुख की पत्नी (सफीपुर की वर्तमान ब्लॉक प्रमुख) ने पुलिस पर दबिश के दौरान घर के दरवाजे तोड़ने, महिलाओं से अभद्रता और लूटपाट जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग से शिकायत की।

विज्ञापन



इस पर शुक्रवार को आयोग की दो सदस्यीय टीम नेे घटना की जांच की। उन्होंने दबिश देने वाले पुलिस कर्मियों और पीड़ित के परिवारीजनों से अलग-अलग बयान लिए हैं।
विज्ञापन



अशोक की पत्नी सफीपुर ब्लॉक प्रमुख रमा सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य महिला आयोग से शिकायत की थी। शुक्रवार दोपहर महिला आयोग की दो सदस्य अर्चना राठौर व सुमन दिवाकर जांच को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख रमा सिंह व उनके परिजनों से बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रमा ने बताया कि पुलिस टीम बिना महिला पुलिस के दरवाजा तोड़कर जबरन घर में घुस आई। महिलाओं से अभद्रता की। नौकर को मारापीटा। अलमारी का लॉकर तोड़ 75 हजार रुपये लूट ले गई। पति की रायफल भी कब्जे में ले ली। इसके बाद टीम ने दबिश में शामिल पुलिस कर्मियों से बयान लिए।



महिला दरोगा ने बताया कि दबिश के समय पुलिस टीम के साथ थी। आरोप सरासर गलत है। सभी के बयान दर्ज करने के बाद उन्होंने रिपोर्ट शासन को सौंपने की बात कही।


बता दें कि मोहल्ला आदर्श नगर में कीमती जमीन पर कब्जेदारी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह और प्रापर्टी डीलर अमर सिंह के बीच गत आठ मार्च को गोलीबारी हुई। दोनो पक्षों से 20 राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। घटना में अशोक का ड्राइवर गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने अशोक व अमर को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।
-----------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed