{"_id":"6688370b842c9aedfc0f6c07","slug":"womans-body-found-hanging-in-house-unnao-news-c-221-1-uno1004-116609-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
पाटन। तखतखेड़ा गांव में महिला का शव घर की कोठरी में फंदे से लटका मिला। मृतका की भाभी ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। पति, ससुर, सास, ननद व नंदोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
बिहार थानाक्षेत्र के तखतखेड़ा गांव में गुरुवार को संतोषी (30) पत्नी संजय लोधी का शव घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मौत की सूचना पर मायके पक्ष से भाभी सुनीता पत्नी श्यामलाल परिजनों के साथ पहुंचीं। उन्होंने ननद की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस को बताया कि सात साल पहले संतोषी की शादी की थी। शादी के बाद ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे।
उसे जान से मारने की धमकी देते थे। ननद ने घर में यह बात बताई थी। एक महीने पहले एक लाख रुपये की मांग की गई थी। न लाने पर पति, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। जैसे-तैसे 50 हजार रुपये दिए गए, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं हुए और शेष पैसे की मांग करते रहे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर चार जुलाई को ननद के साथ मारपीट की और हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।