फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman from another province found in Hadha, handed over to relatives

Unnao News: हड़हा में मिली दूसरे प्रांत की महिला, परिजनों के सुपुर्द

Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Woman from another province found in Hadha, handed over to relatives
अचलगंज (उन्नाव)। मध्यप्रदेश की एक महिला बुधवार को जिले के हड़हा गांव में मिली। पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस हेडक्वार्टर से संपर्क कर महिला के परिजनों का पता लगाया। इसके बाद रायबरेली से आए उसके दामाद को उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

हड़हा गांव निवासी हरिश्चंद्र लोधी के घर के बाहर बुधवार शाम एक वृद्धा आ गई। उसने हरिशचंद्र से सोनम नाम की युवती का पता पूछा। बेटी का नाम सोनम होने पर हरिश्चंद्र ने बेटी को बुलाया लेकिन महिला उसे पहचान न सकी। महिला की हालत देखकर उन्होंने रात में उसे घर में रोक लिया। सुबह पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने वृद्धा के आधार व एटीएम कार्ड के आधार पर जांच की, तो पका चला कि वह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चेखली कला गांव निवासी चंद्रकला (60) है। पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस हेडक्वार्टर से संपर्क कर वृद्धा के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि सरेनी गांव में उनका दामाद सुभाष रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दामाद को सूचना दी, इस पर वह थाने पहुंचा। दामाद ने बताया कि सास चंद्रकला मानसिक रूप से बीमार हैं और वह रायबरेली के खीरो निवासी बड़ी बेटी आरती के घर आई थी। वापस लौटते समय रास्ता भटक गईं। सोनम उनकी सबसे छोटी बेटी का नाम है उसे ही बार-बार बुलाया करती हैं। थानाध्यक्ष हीरा सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों से वीडियो कॉल करने के बाद वृद्धा को उसके दामाद सुभाष के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed