{"_id":"6488b1870ff0fcb5fa0bf171","slug":"woman-expressed-suspicion-of-husbands-murder-on-son-in-law-unnao-news-c-12-1-284639-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला ने दामाद पर जताया पति की हत्या का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला ने दामाद पर जताया पति की हत्या का संदेह
Tue, 13 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। पति की मौत के 45 दिन बाद पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। पत्नी ने अपने ही बड़े दामाद पर संपत्ति के लालच में हत्या का शक जताया है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलींद गांव निवासी फरहत उसमानी पत्नी स्व. मोइनुद्दीन ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 अप्रैल बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला सय्यदवाड़ा निवासी बड़ा दामाद जैद खां अपने एक साथी के साथ गाड़ी मांगने आया था।
उसी दिन शाम अपने दोस्त को मछली कारोबारी बताकर मोइनुद्दीन को लेकर गांव के बाहर तालाब गए थे। फरहत के अनुसार पति के पास 48 हजार रुपये और जमीन के दस्तावेज भी थे। कुछ देर बाद दामाद ने बताया कि पति मोइनुद्दीन की हालत अचानक बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले गए वहां मौत हो गई। बाद में दामाद ने शव खराब होने की बात कह जल्दबाजी करते हुए दफ्न करा दिया। बाद में जब दामाद से रुपये और जमीन के कागज मांगे गए तो उसने न होने की बात कही तो शक हुआ।
विज्ञापन
फरहत के मुताबिक अब्दुल्लापुर गांव के पास उसका आम का बाग है और तालाब है। जिसे दामाद ने कई बार अपने नाम लिखने को कहा था। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि अभी कोई आदेश नहीं आया है।