फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Woman arrested for cheating Rs 28.93 lakh

Unnao News: 28.93 लाख की ठगी में महिला गिरफ्तार

Fri, 19 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 19 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested for cheating Rs 28.93 lakh
28.93 लाख की ठगी में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

नवीन मंडी में दुकाने दिलाने के नाम पर लिए थे रुपये
रुपये वापस मांगने पर की थी मारपीट, साथी पहले से जेल में है
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। नवीन मंडी में सरकारी दुकाने दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 28 लाख 93 हजार रुपये की ठगी की घटना में गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने कानपुर निवासी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। घटना वर्ष 2021 की है। आरोपी युवती के साथी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
शुक्लागंज के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामनरेश यादव ने नवंबर 2021 को गंगाघाट कोतवाली में तहरीर देकर कानपुर के रावतपुर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर निवासी दिशा सिंह नाम की महिला और कानपुर के ही नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र के गुल सानिध्य अपार्टमेंट निवासी नवीन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार दोनों ने उन्हें नवीन मंडी में सरकारी दुकानें दिलाने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज दिखाकर आठ बार में 28 लाख 93 हजार 300 रुपये ले लिए।
विज्ञापन

छह महीने तक टाल मोटल करने के बाद जब रुपये वापस करने को कहा तो नवीन और दिशा ने मंडी परिषद का एक फर्जी पत्र दिखाकर दुकान आवंट की प्रक्रिया प्रचलित होने की जानकारी दी। शक होने पर वह मंडी परिषद के कार्यालय गया तब पता चला कि वहां से किसी भी दुकान की बिक्री नहीं होनी है। ठगी का पता चलने पर नवंबर 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी नवीन सिंह को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस, दिशा सिंह की काफी दिनों से तलाश कर रही थी। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वाछित दिशा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed