{"_id":"90ff3b4856d604558bac07c102ec9c7d","slug":"with-half-board-exam-preparation-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी तैयारी के साथ बोर्ड परीक्षा आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी तैयारी के साथ बोर्ड परीक्षा आज से
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
आधी-अधूरी तैयारियों के साथ बोर्ड परीक्षा 2016 की शुरुआत गुरुवार 18 फरवरी से होगी। जिले के 148 परीक्षा केंद्रों पर 72310 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के एक दिन पहले तक कई परीक्षा केंद्रों के कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी नहीं हो पाए।
इतना ही नहीं छात्र-छात्राएं प्रवेशपत्र पाने के लिए कालेज व डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काटते रहे। यही नहीं तीन साल से डिबार चल रहे परीक्षा केंद्र को सचिव माध्यमिक शिक्षा ने तत्काल प्रभाव से परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा गुरुवार 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के एक दिन पहले तक ‘बाबा जयरामदास इंटर कालेज, भारतीय विद्यालय जोधाखेड़ा, सरस्वती विद्या मंदिर गंगानगर शुक्लागंज’ के कक्ष निरीक्षकों के आईकार्ड नहीं बन पाए थे। टीचर आईकार्ड में हस्ताक्षर कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काटते दिखे।
विज्ञापन
रवेश पत्र के लिए भटके परीक्षार्थी- बोर्ड परीक्षा के एक दिन पहले तक छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र के लिए कालेज व डीआईओएस कार्यालय के चक्कर काटते रहे। राजा शंकर सहाय इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र पवन कुमार को परीक्षा प्रभारी शिवभान सिंह ने प्रवेश पत्र नहीं दिया। इससे वह भटकता रहा। डीआईओएस से आकर शिकायत की।
डीआईओएस ने फोन मिलाया तो टीचर शिवभान ने फोन नहीं उठाया, उसके बाद प्रधानाचार्य को प्रवेशपत्र दिलाने के निर्देश दिए।
रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्रा पूजा को भी प्रवेशपत्र न दिए जाने वह डीआईओएस से आकर मिली। डीआईओएस देवकी सिंह ने प्रधानाचार्या से बात की तो बताया कि अक्तूबर में वह स्कूल नहीं आई थी, इससे उसका फिजिकल का पेपर छूटा हुआ था। बाद में डीआईओएस ने मेडिकल लेकर प्रवेशपत्र दिए जाने के निर्देश दिए।
डिबार कालेज को आननफानन में बनाया केंद्र - पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज मवई को वर्ष 2013 में गृह विज्ञान की परीक्षा में माध्यमिक शिक्षा जेडी आभा मिश्रा ने एक कमरे सामूहिक नकल पाई थी और परीक्षा केंद्र को डिबार घोषित कर दिया था। 17 फरवरी की सुबह माध्यमिक शिक्षा सचिव ने डीआईओएस को तत्काल प्रभाव से इस कालेज को परीक्षा केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं।
इस कालेज में पढ़ रही छात्राओं को अभी तक परीक्षा देने के लिए सुभाष इंटर कालेज संदाना जाना था, लेकिन अब वह स्वकेंद्र परीक्षा दे सकेंगी। तत्काल प्रभाव से परीक्षा केंद्र बनाए जाने से डीआईओएस ने सुबह से ही व्यवस्था करानी शुरू कर दी है।
इन परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे पूरे प्रश्नपत्र - बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र जीआईसी, आरडीएस इंटर कॉलेज बांगरमऊ व शिवजी इंटर कॉलेज बंथर में सभी विषयों के पूरे प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे। प्रश्नपत्रों के बंडलों में किसी परीक्षा केंद्र पर दो तो किसी में हर विषय में तीन प्रश्नपत्र कम निकले।
नहीं ले जा सकेंगे पाठ्य सामग्री- उन्नाव। परीक्षा केंद्रों पर पाठ्य पुस्तक ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आंतरिक निरीक्षण दस्तों व जिला प्रशासन के सहयोग से परीक्षार्थियों की तलाशी कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्कैनर पेन ले जाने की अनुमति नहीं है।

वर्जन- बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कुछ कमियां थी, जिन्हें दूर करा लिया गया है। परीक्षा में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं रहेगी। सुचारु रूप से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। देवकी सिंह, डीआईओएस।