फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife did not come from maternal home, then ate poison, died

Unnao News: पत्नी मायके से नहीं आई तो खाया जहर, मौत

Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wife did not come from maternal home, then ate poison, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव।
पति की शराब की लत और मारपीट से परेशान होकर आठ महीने से मायके में रह रही पत्नी ने ससुराल आने से इन्कार कर दिया। इससे परेशान युवक ने जहर खाकर जान दे दी।

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के ग्रामसभा हिम्मतगढ़ के मजरा बड़ौर निवासी रजनीश रावत (30) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। डेढ़ साल पहले उसका विवाह मौरावां थानाक्षेत्र के गांव अनवरपुर निवासी नीतू के साथ हुआ था। रजनीश शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से विवाद और मारपीट करता था। करीब आठ महीने पहले वह मायके गई थी और वापस नहीं आई। बार-बार प्रयास करने के बाद भी नूती ससुराल आने को तैयार नहीं हुई तो चार दिन पहले रजनीश अपने पिता मेवालाल को साथ लेकर पत्नी व ससुराल वालों से बात करने गया था। काफी कहने के बाद भी नूती साथ आने को तैयार नहीं हुई। इसपर वह पिता को लेकर घर लौट आया था। रविवार रात करीब 11 बजे रजनीश कमरे में गंभीर हालत में छपटाता मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि जहर खाने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed