फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife complained to police over dispute, young man committed suicide

Unnao News: विवाद पर पत्नी ने पुलिस से की शिकायत, युवक ने दी जान

Sat, 24 Feb 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Wife complained to police over dispute, young man committed suicide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनिक। पत्नी की ओर से तहरीर देने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो आरोपी युवक ने जान दे दी। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फंदा लगाने) की पुष्टि हुई है।

दही थानाक्षेत्र के सरायं कटियान गांव निवासी परशुराम पासवान (35) की तीन साल पहले बीघापुर थाना के ओसियां गांव निवासी सीमा से शादी हुई थी। शराब का लती होने से आए दिन पत्नी से विवाद होता था। बुधवार को विवाद के बाद परशुराम ने पत्नी से मारपीट की थी। परेशान होकर सीमा ने दही पुलिस थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी और मायके चली गई।
विज्ञापन

पुलिस ने परशुराम को कई बार थाने आकर अपना पक्ष रखने का संदेश भेजा, लेकिन वह नहीं आया। पुलिस ने उसके घर पर दबिश भी दी। शुक्रवार देर शाम परशुराम का शव घर में मफलर के फंदे से लटका मिला। साथ रहने वाले छोटे भाई अरविंद ने शुक्रवार देर शाम परशुराम को खाना खाने के लिए बुलाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा न खुलने पर जाली से झांककर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई अरविंद ने बताया कि बड़े भाई परशुराम ने तीन शादी की थी। दो पत्नियों ने उसे छोड़ दिया था।

दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया की पत्नी ने शराब पीकर मारपीट की तहरीर दी थी। परशुराम को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जा रहा था। लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed