{"_id":"6aac4517840c6281f2068f1b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1024-157814-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसी भी स्कूल बस में छात्राओं के लिए नहीं मिलीं महिला अटेंडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसी भी स्कूल बस में छात्राओं के लिए नहीं मिलीं महिला अटेंडेंट
विज्ञापन
स्कूल वाहनों की जांच करते एआरटीओ प्रवर्तन व पीटीओ। स्रोत: कर्मचारी
उन्नाव। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर हुई स्कूल वाहनों की जांच में पुरुष परिचर (अटेंडेंट) तो मिले लेकिन छात्राओं की बस में महिला अटेंडेंट नहीं मिली।। बृहस्पतिवार को एआरटीओ ने पांच स्कूलों का निरीक्षण किया जिसमें तीन स्कूलों के पांच वाहन बिना परिचर के मिले।
परिवहन विभाग की ओर से स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 अभियान चलाया जा रहा है। 19 जून तक चलने वाले अभियान में स्कूली वाहनों की जांच और स्कूलों में सुरक्षा इंतजामों को परखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार सिंह और यात्री कर अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने स्कूल वाहनों को चेक किया। जी स्कूल और आदर्श विद्या मंदिर के वाहनों में परिचर पाए गए।
ऋषिकुल विद्या मंदिर, जनक दुलारी और एसजेएस पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूल वाहन चेक किए। इस दौरान आठ वाहनों में परिचर नहीं मिले, जबकि किसी भी वाहन में महिला परिचर नहीं थीं। अनियमितता मिलने पर पांच वाहनों का चालान किया। एआरटीओ प्रशासन श्वेता वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर सभी विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति गठित करने, परिचर की उपस्थिति सुनिश्चित कराने, चालकों का चरित्र सत्यापन कराने और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही वाहन की फिटनेस, परमिट का ब्योरा परिवहन विभाग को भेजने को कहा है।