फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: विश्वकर्मा की पूजा कर मांगी समृद्धि

Fri, 18 Sep 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
महिला को सिलाई मशीन देतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। स्रोत: कर्मी
उन्नाव। जिले भर में विश्वकर्मा जयंती उल्लास से मनाई गई। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, ऑटोमोबाइल एजेंसियों, वर्कशॉप, प्रिंटिंग प्रेस और निजी कार्यालयों में मशीनों व उपकरणों की विधि-विधान से पूजा की गई। कर्मचारियों और कारीगरों ने सुरक्षित कार्य और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में 300 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। 100 महिलाओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार शाम साढ़े तीन बजे लखनऊ में शुरू हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विकास भवन में दिखाया गया। कार्यक्रम समापन पर सीडीओ कृतिराज ने महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया।
विज्ञापन


फोटो-28-विश्वकर्मा पूजा करते समिति के अध्यक्ष देव शरण विश्वकर्मा। स्रोत: स्वयं
विश्वकर्मा मंदिर में हुआ हवन-पूजन, जरूरतमंदों को साड़ियां
उन्नाव। कब्बा खेड़ा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष देव शरण विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण, पूजा और हवन किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा को नमन कर समिति की स्मारिका ‘अरुणोदय’ का विमोचन किया और समिति को चार बड़े कूलर भेंट किए। समाजसेविका गौसिया खान ने जरूरमंद महिलाओं को साड़ियां बांटीं। साथ ही, हाईस्कूल-इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसमें जनपद में तृतीय स्थान पाने वाले सार्थक विश्वकर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशांक शेखर सनी, पालिका प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा, होमगार्ड्स कमांडेंट धर्मेंद्र विश्वकर्मा और सदर एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा ने भी विचार रखे।
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में संजय राठी, जीएन मिश्रा व एके माहेश्वरी सहित अन्य उद्यमियों ने फैक्ट्रियों में पूजन किया। नर सेवा-नारायण सेवा संस्था के संस्थापक विमल द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत के आवास पर हवन-पूजन किया, जिसमें अजय त्रिवेदी, ज्योति राजपूत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कारीगरों और दुकानदारों ने की मशीनों-उपकरणों की पूजा
सफीपुर। क्षेत्र में विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सफीपुर के शंकरी देवी मंदिर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विधायक बंबालाल दिवाकर और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ वाजपेयी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विश्वकर्मा कल्याण समिति के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के नेतृत्व में भजन-कीर्तन हुआ और अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

हसनगंज। क्षेत्र के मोहान, न्योतनी, महाराजगंज और झलोतर समेत विभिन्न गांवों व प्रतिष्ठानों में दुकानदारों, शिल्पकारों और बुनकरों ने मशीनों व उपकरणों की पूजा की। हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान राजू चौहान, रामपाल विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महिला को सिलाई मशीन देतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। स्रोत: कर्मी

महिला को सिलाई मशीन देतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। स्रोत: कर्मी

महिला को सिलाई मशीन देतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। स्रोत: कर्मी

महिला को सिलाई मशीन देतीं सीडीओ व अन्य अधिकारी। स्रोत: कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed