फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife beaten to death by beating, husband beaten by husband

पीटकर पत्नी की हत्या, परिजनों ने पति को पीटा

Tue, 30 Mar 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death by beating, husband beaten by husband
मगरवारा स्थित ईंट भट्टे पर महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नशे की हालत में विवाद के बाद पति ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। गुस्साए परिजनों ने आरोपी पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने पति को बचाकर कोतवाली पहुंचाया। महिला के नाजुक अंग में गंभीर चोटें हैं।
विज्ञापन

मगरवारा चौकी क्षेत्र के रघुनाथखेड़ा स्थित कृष्णा ब्रिक फील्ड में बिहार के गया जिला के छत्तूबाद थाना क्षेत्र के मुफ्फसिल गांव निवासी मनोज कुमार पत्नी कस्तूरबा देवी व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मजदूरी करता था। सोमवार रात वह नशे की हालत में भट्ठे पर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी कस्तूरबा देवी (25) से विवाद हो गया।
विज्ञापन

गुस्से में मनोज ने कस्तूरबा को पीटा और उसके नाजुक अंग में चोट पहुंचाई। गंभीर हालत में कस्तूरबा देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों ने मनोज की पिटाई कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता सुरेश की तहरीर पर मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि भट्ठा मालिक सुनील शुक्ला की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed