Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wife and son abused him for not giving 100 rupees, hurt, he consumed poison and died

Unnao News: 100 रुपये न देने पर पत्नी और बेटे ने कहे अपशब्द, आहत होकर खाया जहर, मौत

Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Wife and son abused him for not giving 100 rupees, hurt, he consumed poison and died
सफीपुर (उन्नाव)। ककरौरा गांव में शुक्रवार सुबह आठ बजे बेटे के 100 रुपये मांगने और जरूरत न बताने पर पिता ने डांट कर रुपये देने से मना कर दिया। पत्नी और बेटे ने अपशब्द कहे तो आहत अधेड़ ने जहर खा लिया। सीएचसी से जिला अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई। पिता की मौत के बाद बेटे ने भी कीटनाशक निगल लिया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सफीपुर कोतवाली के गांव ककरौरा निवासी कल्लू (55) से बुधवार सुबह उसके 15 साल के बेटे ने 100 रुपये मांगे। बेटे के मुताबिक, पिता ने बिना काम बताए रुपये न देने की बात कही और डांट दिया। इस पर दोनों में कुछ कहासुनी भी हुई। मां आशा को जानकारी हुई तो उनका भी पिता से विवाद हो गया।
विज्ञापन

एसओ एसएन त्रिपाठी के मुताबिक, बेटे और पत्नी के बर्ताव से नाराज कल्लू ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उसके नाबालिग बेटे ने भी कीटनाशक निगल लिया। उल्टियां शुरू होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कल्लू ने कीं थीं दो शादियां
बेटे से विवाद के बाद जहर खाने वाले कल्लू ने दो शादियां कीं थीं। पहली पत्नी रजनी और उसका बेटा राजा है। इसके बाद कल्लू ने आशा से विवाह किया और घर ले आया। यह देख पहली पत्नी रजनी बच्चे के साथ मायके आसीवन थानाक्षेत्र के गांव मुशीराबाद में रहने लगी। बाद में रजनी ने भी संतखेड़ा निवासी एक युवक से विवाह कर लिया। कल्लू के साथ दूसरी पत्नी आशा और उससे हुए दो बच्चे हैं। बताया यह भी जाता है कि पहली पत्नी का बेटा भी कल्लू से मिलने आता था, इस बात को लेकर भी विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed