फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Wheat procurement should be done on all cooperative societies

सभी सहकारी समितियों पर की जाए गेहूं खरीद: डीएम

Wed, 22 Apr 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement should be done on all cooperative societies
भगवंतनगर क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद का जायजा लेते एसडीएम। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में बनाई गई विभिन्न 11 समितियों के साथ बैठक में डीएम रवींद्र कुमार ने सहायक निबंधक सहकारी समितियों को निर्देश दिया कि सभी सहकारी समितियों पर गेहूं खरीद की जाए। निर्धारित की गई गेहूं क्रय एजेंसियों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग के साथ भ्रमण कर कृषकों के गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं का केंद्र पर ही निस्तारण कराएं। ज्यादा से ज्यादा किसानों को सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर ही विक्रय के लिए प्रेरित करें। एडीएम राकेश सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मंडियों में नीलामी व्यवस्था प्रतिदिन की जाए। नीलामी की वीडियो रिकार्डिंग के साथ रजिस्टर में अनिवार्य रूप से एंट्री की जाए। मंडी के सभापतियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गेहूं क्रय केंद्र पर किसी भी तरह की अव्यवस्था क्षम्य नहीं है। गेहूं खरीद में किसानों से अधिक से अधिक समर्थन मूल्य को ध्यान में रखते हुए खरीद की जाए ताकि किसानों को लागत से अधिक मूल्य प्राप्त हो।
विज्ञापन

तहसील बीघापुर के भगवंतनगर क्रय केंद्र का एसडीएम दयाशंकर पाठक ने निरीक्षण किया। यहां अब तक 552 क्विंटल गेहूं क्रय किया गया। उन्होंने रजिस्टर का निरीक्षण किया। गोदाम प्रभारी को निर्देश दिए कि गेहूं खरीदते व बेचते समय सैनिटाइजेशन का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें। केंद्रों पर छाया की व्यवस्था व किसानों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तुरंत करें। महेशखेड़ा, त्रिपुरारपुर केंद्र में भी खरीद शुरू होने की जानकारी दी गई। वीरपुर, बारा, कोटवर तथा पाटन स्थित गेहूं क्रय केंद्रों पर अब तक खरीदारी किसानों के न पहुंचने से शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बांगरमऊ एसडीएम अक्षत वर्मा ने तहसील सभागार में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों के प्रभारी निरीक्षकों के साथ बैठक की। कहा कि सभी किसानों का ऑनलाइन टोकन कट रहा है। अगर किसी भी प्रकार की किसान की समस्या आती है तो उसका निस्तारण तत्काल किया जाए। सभी सेंटर प्रभारियों को उपजिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अपने सेंटरों पर आने वाले किसानों के बीच में डिस्टेंस बनाए रखें। कृषकों के हाथ सैनिटाइजर या साबुन से धुलवाएं। केंद्र प्रभारियों को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिए। सेंटर पर किसानों के लिए बैठने और पानी पीने की समुचित व्यवस्था कराने के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया कि खतौनी संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। किसान तहसील आकर खतौनी प्राप्त कर सकते हैं। मंडी सचिव को निर्देश दिया कि सभी सेंटरों पर नमी मापक यंत्र, पंखा, डस्टर आदि की तत्काल व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed