फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Markets buzz with activity for Karwa Chauth; high demand for prayer thalis (worship plates)

Unnao News: करवाचौथ पर बढ़ी बाजारों में रौनक, पूजन थालियों की मांग

Wed, 28 Oct 2026 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Markets buzz with activity for Karwa Chauth; high demand for prayer thalis (worship plates)
डिजाइनर करवा सेट और थालियों की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
= 40 रुपये से 550 रुपये तक में सजावटी थाली व पूजन सामग्री के सेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में सुहाग और शृंगार की खरीदारी शुरू हो गई है। व्रत रखने वाली महिलाएं पूजन सामग्री, करवा, चलनी और पूजा की थालियां खरीदने पहुंच रही हैं। बाजारों में सामान्य करवा से लेकर डिजाइनर करवा सेट और सजी हुई थालियों के विकल्प उपलब्ध हैं। बाजार में सामान्य करवा 40 से 50 रुपये तक में मिल रहा है। वहीं, सजावटी करवा की कीमत 100 से 550 रुपये तक है।
सदर बाजार में दुकान लगाने वाले किशोर ने बताया कि महिलाओं के लिए अलग-अलग डिजाइन और कीमतों में करवा उपलब्ध हैं। इसके अलावा रेशमी कपड़े और बारीक डिजाइन से सजी पूजा की थालियां भी पसंद की जा रही हैं। इनकी कीमत 300 से 550 रुपये तक है। वहीं, सजावटी थाली और आकर्षक डिजाइन वाले करवा सेट 100 से 350 रुपये तक में मिल रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार तौफीक ने बताया कि इस साल अभी तक 103 करवा सेट और सजी थाली सेट की बिक्री हो चुकी है। इस बार व्यापार में 18 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। इस बार पूजन सामग्री के पूरे सेट के साथ अलग-अलग डिजाइन की थालियां और करवा सेट भी उपलब्ध हैं। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष पूजा थालियां भी रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साधारण मेहंदी 500 रुपये से, ब्राइडल लुक के तीन हजार रुपये
करवाचौथ के लिए ब्यूटी पार्लर और मेहंदी आर्टिस्ट के यहां एडवांस बुकिंग होने लगी है। मेहंदी आर्टिस्ट सौम्या ने बताया कि अब तक करवाचौथ के लिए करीब 20 बुकिंग आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मेहंदी के डिजाइन और लुक के हिसाब से रेट है। साधारण मेहंदी लगवाने के लिए 500 रुपये, जबकि करवाचौथ पर ब्राइडल लुक वाली मेहंदी लगवाने का खर्च तीन हजार रुपये है। महिलाओं में अपनी पसंद के डिजाइन बनवाने को लेकर उत्साह है। पर्व के दिन भीड़ और इंतजार से बचने के लिए महिलाएं पहले से समय तय कर बुकिंग करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed