फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ayush and Avantika top in long jump

Unnao News: लंबी कूद में आयुष व अवंतिका अव्वल

Wed, 28 Oct 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ayush and Avantika top in long jump
= खेलकूद प्रतियोगिता में रामपुर गढ़ौवा और हसनपुर का दबदबा
विज्ञापन

= जूनियर के चार और प्राथमिक के 13 स्कूलों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। रामपुर गढ़ौवा एकदिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इसमें प्राथमिक स्तर के 13 और जूनियर स्तर के चार स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में हसनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि व्यक्तिगत पदकों में उच्च प्राथमिक स्कूल रामपुर गढ़ौवा अव्वल रहा। लंबी कूद में हसनपुर के आयुष व अवंतिका रही ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर पर हसनपुर ने कबड्डी के बालक और बालिका दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। खो-खो में हसनपुर की बालिका टीम विजेता रही। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में बयारी के सनी और बालिका वर्ग में करौंदी की नाज प्रथम रहीं। लंबी कूद में हसनपुर के आयुष और अवंतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। दृगपाल खेड़ा की बालिका टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में समीर ने गोला फेंक, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। शुभम ने चक्का फेंक और 600 मीटर दौड़ में गोल्ड जीता। 100 मीटर दौड़ में हसनपुर के नीतेश और बालिका वर्ग में वर्षा प्रथम रहीं। नैना ने लंबी कूद, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। ऊंची कूद में लवकुश विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में उच्च प्राथमिक स्कूल हसनपुर की बालक और बालिका टीमें विजेता बनीं। खो-खो में रामपुर गढ़ौवा की बालिका और हसनपुर की बालक टीम ने स्वर्ण पदक जीते। बीईओ जितेश कुमार ने रामपुर गढ़ौवा के समीर को गोल्ड मेडल पहनाकर बधाई दी। आयोजन समिति में प्रदीप वर्मा, इंतियाज हुसैन, जनमेजय और विद्यासागर मिश्र रहे। निर्णायक मंडल में नंद किशोर, प्रवीण कुमार, गंगारतन और प्रभाकर सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता में शिक्षक और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रईसुल इस्लाम गौहर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed