फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Car overturns after hitting cattle; security guard killed

Unnao News: मवेशी से टकरा कर पलटी कार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Wed, 28 Oct 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting cattle; security guard killed
निखिल कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : 1
= कार दो हिस्सों में बंट गई, चार साथी घायल, गंभीर, सीएचसी से लखनऊ रेफर
विज्ञापन

= मेला देखकर लौट रहे थे, पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर सोमवार रात पारा मोड़ के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर सोमवार रात पारा मोड़ के पास कार के सामने मवेशी आने से अनियंत्रित होकर वह पेड़ से टकरा गई। रफ्तार तेज होने से कार दो हिस्सों में बंट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल हुए चार साथियों को लखनऊ रेफर किया गया है।
असोहा थाना के गांव सूर्यबलीखेड़ा निवासी निखिल कुमार (22) गांव के ही साथी अंकित(24), अभिषेक(23), सचिन(22) और पड़ोसी गांव दाऊखेड़ा निवासी साथी अभिषेक उर्फ टैया (26) के साथ सोमवार रात अपनी इको कार से मौरावां के पास गुरुबक्सखेड़ा में लगा मेला देखने गए थे।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे सभी घर लौट रहे थे। पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर पारा मोड़ के पास रफ्तार तेज होने और सामने से मवेशी के आने से कार अनियंत्रित हो गई और मार्ग किनारे खड़े पेड़ से टकराकर खंती में पलट गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को मौरावां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी की हालत गंभीर देख केजीएमयू लखनऊ रेफर किया है। मां किरन ने बताया कि निखिल इकलौता बेटा था। लखनऊ में एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बेटे की मौत से मां के बहनों में लक्ष्मी और पूजा बेहाल हैं। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया की परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

===============
इंसेट
नशे में 120 स्पीड में दौड़ा रहे थे कार, सीट बेल्ट भी नहीं लगाई थी
असोहा। पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर सोमवार रात पारा मोड़ के पास कार के सामने मवेशी आने से अनियंत्रित होकर वह पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों के अनुसार हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। गाड़ी की हालत को देखकर हर कोई हैरान है। कार निखिल कुमार चला रहे थे। पुलिस ने जब घायलों को सीएचसी पहुंचाया तो वह सभी नशे में थे। पुलिस ने जांच की तो प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार चालक सड़क पर लहराते हुए चल रहा था। जांच में पुलिस को कार के सीट बेल्ट सुरक्षित मिले हैं। इससे कार चालक और उसमें सवार लोगों के सीट बेल्ट न लगाए होने की बात सामने आई है। (संवाद)

निखिल कुमार (फाइल फोटो)

निखिल कुमार (फाइल फोटो)- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed