फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   wether

साल का आखिरी दिन सबसे ठंडा

Thu, 31 Dec 2020 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
wether
उन्नाव। 2020 का आखिरी दिन सबसे ठंडा रहा। इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। साल का आखिरी दिन सबसे ठंडा रहा। गलन बढ़ने से लोगों के हाड़ तक कांप गए। मौसम विभाग ने तीन जनवरी को बरसात की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई। बुधवार को अधिकतम तामपान 21.2 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को यह गिरकर 16.4 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 5.6 से कम होकर 3.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने से गलन से लोगों के हाड़ कांप गए। बुधवार रात को मौसम साफ रहा। गुुरुवार सुबह कोहरे का प्रकोप बढ़ गया। सुबह 10 बजे तक जिला कोहरे की चपेट में रहा। इसके बाद मौसम खुला और तेज धूप निकली। हालांकि तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

सूर्यास्त के बाद ठंड और बढ़ गई। उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने इस सप्ताह आसमान में बादल छाये रहने की जानकारी दी है। तीन जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed