फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Weapons worshiped on Vijayadashami

Unnao News: विजयदशमी पर की गई शस्त्रों की पूजा

Mon, 14 Oct 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Weapons worshiped on Vijayadashami
उन्नाव। विजयदशमी पर्व पर शनिवार को हिंदू संगठनों ने शस्त्रों का पूजन किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया। सभी ने धर्म और राष्ट्र रक्षा का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित हिंदू युवा वाहिनी कार्यालय में निवर्तमान मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लाइसेंसी शस्त्रों के साथ त्रिशूल, तलवार, ढाल, धनुष बाण, गदा आदि का पूजन किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीराम की आराधना की। साथ ही वैदिक विधि विधान से दशहरा पर्व मनाया।
विज्ञापन

आचार्य हरिदेव शास्त्री ने पूजन कराया। संगठन के निवर्तमान मंडल प्रभारी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कभी भी आसुरी शक्तियों ने मानवता की भाषा नहीं समझी। साधु संतों के मानवता और शांति के उपदेश उनको बदल नहीं सके। अंत में अवतारी पुरुषों व वीर नायकों ने शस्त्र के बल पर ही उनका दमन करके मानवता को उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई। प्रभु श्रीराम ने रावण का अंत कर ऋषियों, मुनियों, सनातन धर्म व मानवता को उसके त्रास से मुक्त किया था। इसलिए हर सनातनी को शास्त्र और शस्त्र दोनों का अभ्यास व वरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मनीष चंदेल, जितेंद्र सिंह चंदेल, सत्येंद्र सिंह, अर्पित सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने अपने आवास पर शस्त्र पूजन किया। यहां भी सदर विधायक पंकज गुप्ता पहुंचे। उन्होंने विमल द्विवेदी के साथ मिलकर श्रीराम व शस्त्रों का पूजन किया। इस दौरान उद्योगपति रतन टाटा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्धिवेदी, अजय त्रिवेदी, एके दीक्षित ,योगेंद्र तिवारी, विकास सिंह सेंगर, अखिल मिश्रा आदि ने शस्त्र पूजन कर धर्म व राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed