फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Waterlogging in Unnao city mohalla is not getting rid of

उन्नाव शहर के मोहल्लों में जलभराव से नहीं मिल रही निजात

Sat, 12 Oct 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Unnao city mohalla is not getting rid of
शहर के हनुमान नगर में घरो के बाहर जलभराव। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर के कृष्णा नगर व पीतांबर नगर वासियों को जलभराव की समस्या से अब तक निजात नहीं मिल पाई है। सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन मोहल्लों में वेक्टर जनित रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। जबकि हनुमान नगर में अभी भी सैकड़ों की संख्या में मकान बारिश के पानी से घिरे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के पीतांबर नगर व कृष्णा नगर में जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। नालियां सड़क से ऊंची हैं जिससे पानी आगे नहीं बह पाता। यह समस्या यहां कई माह से बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या से निजात के लिए नगर पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की थी लेकिन समस्या का हल नहीं निकल सका। कृष्णा नगर निवासी अजेंद्र, राहुल, विद्या, गीता ने बताया कि नालियों का पानी सड़क पर भर जाता है। जलभराव से संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना रहता है। कुछ ऐसा ही हाल शहर के हनुमान नगर का है। यहां खाली प्लाटों में बारिश का पानी भर गया था। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पानी का स्तर बढ़ गया था और सैकड़ों की संख्या में मकान पानी से घिर गए थे।
विज्ञापन

नाला सफाई में खर्च हुए लाखों, फिर भी हो रहा जलभराव
नगर पालिका ने शहर के छोटे बड़े नालों की सफाई के नाम पर 40 लाख रुपये खर्च किए थे। सफाई अभियान शुरू करने से पहले ठेकेदार व पालिका कर्मियों को निर्देश दिए गए थे कि वह गहराई से सफाई कराएं। जिससे बारिश में जलभराव का सामना न करना पड़े। हालांकि नगर पालिका की सारी कवायदें धरी की धरी रह गई। सफाई में खेल होने से बारिश का पानी नालों के जरिए बह नहीं पा रहा है। मामूली बारिश होते ही पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द मिलेगी समस्या से निजात
नगर पालिका ईओ रामपूजन श्रीवास्तव ने कृष्णा नगर व पीतांबर नगर में नालियों की स्थिति सुधारी जाएगी। जलनिकासी के लिए नालों की सफाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed