फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Water scarcity, population 80 thousand ifected

पेयजल किल्लत से जूझेगी 80 हजार आबादी

Thu, 18 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 18 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water scarcity, population 80 thousand ifected
नगर पालिका का जलकल विभाग समय रहते नहीं चेता तो आने वाली गर्मी में शहरी पानी की किल्लत से जूझेंगे। हालात यह हैं कि अभी तक नगर पालिका के आधे क्षेत्र में पाइप लाइन नहीं बिछ पाई। कई पेयजल योजनाएं बजट न मिलने से ठप हो गईं। जर्जर और अवरुद्ध पाइप लाइनें न बदलने से जिन क्षेत्रों में लाइन हैं, वहां जरूरत लायक पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन



पालिका का जलकल विभाग खुद मान रहा है कि शहर में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन औसतन 135 लीटर की जरूरत होती है। इसके सापेक्ष मौजूदा समय में प्रति व्यक्ति औसतन 80 लीटर ही पानी ही सप्लाई हो पा रही है। अगर हालात सुधारने पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाली गर्मी में शहर की 80 हजार आबादी पेयजल समस्या से जूझेगी।
विज्ञापन



शहर की आबादी तीन लाख है, जबकि पालिका के रजिस्टर में यह पौने दो लाख ही दर्ज है। शहर में 29 वार्ड हैं। नगरवासियों को 24 ट्यूबवेेल और नौ ओवरहेड टैंक के सहारे जलापूर्ति जलकल विभाग कर रहा है। इसके अलावा शहर में 2200 हैंडपंप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहरी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन पालिका प्रशासन मौजूदा संसाधनों के सहारे 80 लीटर प्रति व्यक्ति पानी ही आपूर्ति कर पा रहा है।

 
पालिका क्षेत्र में आने वाले इब्राहीमाबाद, शिवनगर, राजेपुर, मदनखेड़ा, तालिब सराय, लोधन हार, गंगूखेड़ा, रमदईखेड़ा, शराब मिल, शेखपुर सहित दर्जनों मोहल्लों में अभी तक पाइप लाइन नहीं बिछी है। यहां के लोग अन्य संसाधनों के सहारे पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं। शहर में पेयजल योजनाएं बजट कमी के चलते ठप हैं।


2010 में शुरू हुई यूआईडीएसएसएमटी (अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फॉर स्माल एंड मीडियम टाउन) योजना में शहर को शामिल किया गया था। इसके तहत शहर में 20 नए ट्यूबवेल, 10 ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन बिछाने की योजना थी।


 
योजना के तहत जलनिगम को पहली किस्त में तीन करोड़ रुपये मिले। इससे शहर के पहली खेड़ा में ट्यूबवेल, वाटर वर्क्स में पानी की टंकी और दरोगा बाग में एक डीप बोर ट्यूबवेल लगाया गया, लेकिन केवल पहली खेड़ा में ही पाइप लाइन बिछाकर पानी की सप्लाई चालू हो पाई। पाइप लाइन के लिए बजट न होने से दरोगा बाग का ट्यूबवेल शोपीस बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed