फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   waiting for awas

आवासों के लिए इंतजार

Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
waiting for awas
पुरवा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित कई पात्रों को अभी तक छत नसीब नहीं हो सकी है। एक साल से फाइल शासन में लटकी पड़ी है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2361 आवेदन आए थे। इनका लेखपाल ने सर्वे कराया था। जांच व सत्यापन के दौरान 1123 लोग पात्र मिले।
इसके बाद पात्र आवेदनों की डीपीआर बनाकर मार्च 2021 में शासन भेज दी गई। अभी तक शासन द्वारा अनुमोदन न होने से गरीबों को आवास की किस्त जारी नहीं हो सकी है। मोहल्ला जोतपुर की सरोज ने बताया कि घर की कच्ची कोठरी गिर चुकी हैं। टिन शेड व पॉलिथीन तानकर गुजर बसर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संतोषी गुप्ता, सुंदरी, शमशाद आलम का कहना है एक साल से ज्यादा समय बीत गया लेकिन आवास की किस्त नहीं मिली। अधिशासी अधिकारी केएन पाठक ने बताया कि सत्यापन में पात्र मिले आवेदन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। जल्द अनुमोदन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed