फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Voting on 76 vacant seats of three-tier Panchayat on August 6

Unnao News: त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त 76 सीटों पर मतदान छह अगस्त को

Wed, 17 Jul 2024 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Voting on 76 vacant seats of three-tier Panchayat on August 6
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की रिक्त 76 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जुलाई को होगी। 23 को पर्चों की जांच और 24 जुलाई को नाम वापसी होगी। छह अगस्त को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिले में पांच प्रधान, नौ बीडीसी व 62 ग्राम पंचायत सदस्यों के निधन के बाद रिक्त सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी वीके श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के लिए 22 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच पर्चे दाखिल होंगे।
विज्ञापन

संबंधित ब्लाक कार्यालयों में चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक पर्चा वापसी हो सकेगी। उसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान छह अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना आठ अगस्त को सुबह 8 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधान व बीडीसी की रिक्त सीटों के नाम
प्रधान- औरास की बछौली, हसनगंज की चंदौली बुजुर्ग, हिलौली की बिसारा, फतेहपुर चौरासी की दबौली व सिकंदरपुर सरोसी की सिकंदरपुर।
बीडीसी- पुरवा का भिटौली वार्ड-55, असोहा का दरेहटा अचली-वार्ड एक, बिछिया का मऊ सुल्तानपुर वार्ड-92, औरास का धमियाना वार्ड-12 व गोबरा वार्ड-14, बीघापुर का अकबरपुर-1 वार्ड-65, सुमेरपुर का कोटवर वार्ड-2, सिकंदरपुर सरोसी का बरवट-1 वार्ड-68 व नवाबगंज का जंसार-1 वार्ड-40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed