{"_id":"5877cf8d4f1c1b922bba9880","slug":"vivekananda-was-a-celebration-jubilee","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई विवेकानंद जयंती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई विवेकानंद जयंती
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
celebration
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरस्वती की भूमिका प्रखर श्रीवास्तव ने निभाई वहीं सजल व महक ने नृत्य प्रस्तुत किया। कृष्ण की भूमिका राज व यशोदा की भूमिका में आराध्या ने मनमोहक प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक में शुभी, वंशिता, मोहिनी, रहमीन, दीपिका, प्रिया ने प्रतिभाग किया। यहां स्कूल के वाहन चालकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान नवीन भारतीय, रेखा भारतीय के अलावा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम में विवेकानंद जयंती पर विभिन्न प्रकार के बौद्धिक, शारीरिक व मानसिक क्रिया कलापों का आयोजन किया गया। स्किट की प्रस्तुति में प्रखर मिश्रा व अतीफ खान के अभिनय विशेष सराहनीय रहे। यहां विवेकानंद के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्लोगनों व उद्बोधनों से उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या अंजना भदौरिया ने बच्चों को विवेकानंद से शीख लेने की बात कही साथ ही सांस्कृतिक गौरव का पाठ पढ़ाया। इस दौरान विनय, श्वेता आदि मौजूद रहे। वहीं अभेद्य कायस्थ महसभा के संरक्षक प्रो. वीएन सिन्हा के नेतृत्व में भी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। विश्व हिंदू परिषद महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार निगम के नेतृत्व में जयंती मनाई।
फ तेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, नगर के स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने विवेकानंद जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर नगर इकाई का भी गठन किया गया। कुछ समाजसेवियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। यहां पर एबीवीपी के प्रांत सहमंत्री ललित द्विवेदी जिला संगठन के पदाधिकारी देवांश प्रताप सिंह, दिव्यांशु त्रिवेदी, सूर्यम शुक्ला एवं क्षितिज शुक्ला की उपस्थिति में नगर इकाई के लिए आदित्य पांडेय को अध्यक्षए, कुलदीप शुक्ला को महामंत्री, नारेंद्र व शशांक को उपाध्यक्ष और शैलेंद्र, जितेंद्र, आशुतोष, आशीष, सौरभ, दीपक, अजय व धीरज आदि को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर समिति ने अरुण, अमित व पवन को प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रघुवंश त्रिवेदी, श्यामानुज पांडेय व सुमित आदि मौजूद रहे।