फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Virat and Pari won the battle for the pension of the deceased father

डीएम ने सुनी बच्चों की गुहार, 48 घंटे में होगा पेंशन का भुगतान

Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Virat and Pari won the battle for the pension of the deceased father
उन्नाव। माता-पिता की मौत के बाद पेंशन के भुगतान के लिए भटक रहे बच्चे सीएम को ट्वीट करने के बाद डीएम से मिले। डीएम ने 48 घंटे में पेंशन का भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भुगतान में लेटलतीफी की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। इसके साथ ही विराट और परी ने मृत पापा के पेंशन की लड़ाई जीत ली है।
शहर के आवास विकास कालोनी निवासी आशीष मिश्र एसडीएम बीघापुर के कार्यालय में चालक थे। फरवरी 2021 में कोविड के दौरान उनका निधन हो गया था। उनकी पत्नी निशा की पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। उनके बच्चों विराट मिश्र (11) और परी (7) की देखरेख आवास विकास हंसपुरम कानपुर निवासी नाना रमाकांत द्विवेदी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को विराट और परी ने वीडियो मुख्यमंत्री को ट्वीट किया था। इसमें पिता की बकाया पेंशन व अन्य देयों का भुगतान न होने व कलक्ट्रेट के एक बाबू पर फाइल दबाने की बात कही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को डीएम अपूर्वा दुबे ने संज्ञान में लिया। बच्चों व उनके नाना से मुलाकात की। डीएम ने बताया कि मामला डेढ़ साल से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक अगस्त को ही जिले में ज्वाइन किया है। इस मामले में लाभ के तौर पर बच्चों व उनके संरक्षक को बीमा क्लेम का पैसा और अन्य भुगतान किया जा चुका है। सिर्फ पेंशन का पैसा ही शेष रह गया है। वह भी दो दिन के अंदर खाते में भेज दिया जाएगा। लेटलतीफी क्यों हुई, इसकी जांच के लिए टीम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) व एसडीएम बीघापुर को शामिल कर 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। लापरवाही सामने आएगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed