फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Villagers surrounded the youth who had come to organize Aadhaar card camp, created ruckus

Unnao News: आधार कार्ड शिविर लगाने पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने घेरा, हंगामा

Sun, 02 Feb 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the youth who had come to organize Aadhaar card camp, created ruckus
परियर। आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने वालों को ग्रामीणों ने झांसेबाज समझकर घेर लिया। हंगामा बढ़ता देख लोग शिविर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने कैफे संचालक को ग्रामीणों से लिए गए रुपये लौटाने का निर्देश दिया है। परियर में काॅलेज रोड पर एक कैफे में आधार कार्ड बनाने की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई।
रविवार को चार लोग कैफे के बाहर शिविर लगाने पहुंचे। परियर, जूड़ापुरवा, सैदापुर व देवीपुरवा सहित कई गांवों से सैकड़ों ग्रामीण अपना आधार कार्ड बनवाने पहुंच गए। शिविर में मौजूद लोगों ने लगभग 100 लोगों से 600-600 रुपये जमा कराकर सभी को लाइन में खड़ा करा दिया। करीब 12 लोग काम कराकर घर भी वापस हो गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने शिविर लगाने वालों से उनकी पहचान जानने का प्रयास करने लगे तो चारों युवक आनाकानी करने लगे। पहचान न बताने पर ग्रामीणों को झांसेबाज होने का शक हुआ तो हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैफे संचालक सत्यम विश्वकर्मा को आधार कार्ड बनवाने आए लोगों से लिए गए रुपये लौटाने का निर्देश दिए। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कैफे संचालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed