फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   villagers locked the substation

ग्रामीणों ने सबस्टेशन में डाला ताला

Sun, 23 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 23 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
villagers locked the substation
villagers demonstration - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कस्बा औरास के मोहल्ला गड़रियनटोला निवासी युगवीर पुत्र राजाराज मौर्य के जानवर औरास-मोहान मार्ग के किनारे बंधे थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे भुइयां देवी मंदिर के पास रखे ट्रांसफ ार्मर के लिए विद्युत उपकेंद्र से आई 11000 लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर तीन मवेशी झुलस गए। इसमें एक गाय मरणासन्न हो गई। ग्रामीणों ने पावर हाउस फ ोनकर आपूर्ति बंद करानी चाही लेकिन बिजली आती रही। आपूर्ति बंद न होने पर ग्रामीण भड़क गए और सपा नगर अध्यक्ष उमेश मौर्या के नेतृत्व में पावर हाउस जा धमके। ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा किया और एसएसओ शशिकांत व संविदा पर तैनात राकेश कुमार, पप्पू, रामसहाय और पवन कुमार को कमरे में बंद कर दिया तथा बाहर से ताला डाल दिया। ग्रामीण जर्जर लाईन बदलवाने और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांगकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे की जानकारी पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह से एसडीओ से फ ोन पर वार्ता की। शाम पांच बजे एसडीओ अमित आनंद व जेई रमेश यादव थाने पहुंचे और करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद मांगे मानने के आश्वासन पर हंगामा बंद हुआ। मौरावां। कस्बा मौरावां थाना मुख्यालय मार्ग सुतिया के निकट खुले में रखे 400 केवीए के ट्रांसफ ार्मर में चिपककर एक गाय की मौत हो गई। नियमता: बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाल लगाना चाहिए लेकिन स्थानीयस्तर के अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिससे गाय की चिपकने से मौत हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति खासा आक्रोश देखने को मिला।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed