फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   View of the entire lockdown again

फिर दिखा संपूर्ण लॉकडाउन सा नजारा

Sat, 11 Jul 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
View of the entire lockdown again
उन्नाव। एक माह बाद फिर से जनपद में संपूर्ण लॉकडाउन सा नजारा दिखा। शहर से लेकर गांव तक के बाजार व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। गली, मोहल्लों में दुकानें खुली तो पुलिस ने दुकानदारों को फटकार लगाने के बाद बंद कराया।
विज्ञापन

सात जुलाई को जिला प्रशासन व व्यापारियों के बीच हुई वार्ता के बाद 10, 11 व 12 जुलाई को जनपद में सभी बाजार (मेडिकल स्टोर एवं नर्सिंगहोम को छोड़कर) बंद रखने पर सहमति बनी थी। शुक्रवार से लागू हुई व्यवस्था के पहले दिन शहर के प्रमुख बाजार छोटे, बड़े चौराहा, धवन रोड, स्टेशन रोड आदि में सन्नाटा पसरा रहा। सब्जी एवं फ ल मंडी समेत सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। आवश्यक वस्तुओं किराना, दूध, ब्रेड की दुकानें सुबह 9 बजे तक खुलीं। हालांकि गली, मोहल्लों के अंदर कुछ दुकानदारों ने निर्धारित समयसीमा के बाद भी दुकानें खुली रखीं। मामले की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और दुकानदारों को फटकार लगाते हुए तुरंत दुकानों में ताला डलवाया। सब्जी एवं फ ल विक्रेताओं ने मोहल्लों में भ्रमण कर सामान बेचा। सभी चिकित्सालय, नर्सिंगहोम, ढाबे व रेस्टोरेंट खुले रहे। पास देखकर कर्मचारियों को कार्यालय जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

सफ ीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम राजेंद्र कुमार व सीओ एमपी शर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण किया। कुछ दुकानें खुली मिली तो उन्हें बंद कराया। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर बेवजह घूमने वालों को वापस घर भेजा। बिना मास्क लगाए लोगों का चालान काटा। नगर पंचायत के सफ ाईकर्मियों ने सुबह से ही साफ -सफ ाई कर दवाइयों का छिड़काव करते सैनिटाइज भी किया। ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक नगर के साथ साथ सरकारी कार्यालयों की साफ -सफ ाई व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोहा संवाददाता के अनुसार, पुरवा एसडीएम राजेश चौरसिया व असोहा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्र के कांथा, असोहा व कालूखेड़ा आदि कस्बों में भ्रमण कर सभी से इस लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। कहा कि जरूरी काम से ही बाहर निकलें। इस दौरान मास्क जरूर लगाएं।

सोमवार सुबह 5 बजे तक पूर्णतया लॉकडाउन
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार (10 जुलाई) रात 10 बजे से सोमवार (13 जुलाई) सुबह 5 बजे तक पूर्णतया लॉकडाउन घोषित किया है। डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि इस अवधि में सभी कार्यालय, शहरी व ग्रामीण बाजार, गल्ला मंडी और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जो दुकानें अनाधिकृत रूप से खुली पाई जाएंगी उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed