फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Video of fight goes viral, report filed on four

Unnao News: मारपीट का वीडियो वायरल, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video of fight goes viral, report filed on four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद। दो दिन पहले नगर के रेलवे हॉल्ट परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर जौकनगर निवासी चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
नगर के मोहल्ला जौकनगर स्थित रेलवे हॉल्ट निवासी एक परिवार के यहां हरदोई जिले के बिलग्राम निवासी कुछ रिश्तेदार आए थे। पांच जून को रिश्तेदारों में ही आपस में विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और बिलग्राम निवासी पीड़ित सद्दाम हुसैन की तहरीर पर नगर के रेहान, गुफरान, आदिल और इकराम के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों में ही आपस में विवाद हुआ है।
विज्ञापन

--
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बेहटा मुजावर। थानाक्षेत्र के गौरियाकला गांव निवासी शोभित (22) की बुधवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे आनन फानन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता रामेश्वर ने बेटे की बीमारी से मौत होने की बात कही है। मृतक चार भाई-बहनों में छोटा था। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया घटना की जानकारी नहीं है। पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article