फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   victim pregnant girl discharged from hospital

Unnao News: दुष्कर्म पीड़ित प्रसूता किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी

Fri, 30 Aug 2024 03:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 30 Aug 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
victim pregnant girl discharged from hospital
बेहटामुजावर। केजीएमयू, लखनऊ में भर्ती दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की हालत में सुधार देख डॉक्टर ने गुरुवार को उसे छुट्टी दे दी गई। पिता उसे घर ले आया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की (17) साल की दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती किशोरी ने केजीएमयू में गर्भपात के दौरान 23 अगस्त को बच्ची को जन्म दिया था। 48 घंटे बाद 25 अगस्त को नवजात की मौत हो गई थी। नवजात के शव को एफएसएल लखनऊ में दाखिल करने के लिए एक जार में सुरक्षित कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। सोमवार को नवजात के शव को एफएसएल लखनऊ भेजा गया। इसके बाद जेल में बंद किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी की डीएनए जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया था। उधर, किशोरी की हालत में सुधार के बाद गुरुवार को उसे छुट्टी दे दी गई। डीएनए सैंपल की रिपोर्ट आरोपित की सजा तय करेगी। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया किशोरी की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। वह घर में सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed